देहरादून: उत्तराखंड में सभी मंत्रालयों और सभी विभागों को एक निर्देश जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड में अब राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के परिचय के लिए शुरुआत में महामहिम लगाने की जरूरत नहीं है। जी हां ये बेहतरीन पहल खुद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने की है। आपको बता दें कि विभागों या फिर मंत्रालयों में राज्यपाल के आगे अंग्रेजी में हर एक्सीलेंसी द गवर्नर और हिंदी में हिंदी में महामहिम राज्यपाल लिखा और कहा जाता है। अब इसकी जगह पर ऑनरेबल गवर्नर, राज्यपाल महोदय या फिर माननीय राज्यपाल संबोधन का प्रयोग किया होगा। आपको बता दें कि उत्तराखंड में अभी भी राज्यपाल के लिए अंग्रेजी में His/ her Excellency या फिर The Governor शब्द का प्रयोग किया जा रहा था। हिंदी में महामहिम राज्यपाल शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा था।
ये भी पढ़ें:
यह भी पढें - देवभूमि का दूल्हा, अमेरिका की दुल्हन...पहाड़ी रीति-रिवाज से लिए सात फेरे
देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा महामहिम शब्द के संबोधन पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद उत्तराखंड में भी राज्यपाल के लिए इस संबोधन के प्रयोग पर रोक लगी थी। हालांकि इसके लिए अब तक केवल मौखिक आदेश ही पारित किए गए थे। उत्तराखंड में पूर्व राज्यपाल कृ्ष्ण कांत पॉल के बाद फिर से राज्यपाल के लिए आदर संबोधन में His/ her Excellency या फिर महामहिम शब्द का प्रयोग शुरू हो गया था। अब राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस पर संज्ञान लिया है। उन्होंने महामहिम शब्द के प्रयोग पर रोक लगाई है और इसके साथ ही कहा है कि राज्यपाल के लिए राज्यपाल महोदय या फिर माननीय राज्यपाल का प्रयोग किया जाए। इस बारे में सचिव राज्यपाल आरके सुधांशु ने सभी मंत्रालयों और विभागों को आदेश जारी कर दिए हैं। ये पत्र भी देखिए।
ये भी पढ़ें:
यह भी पढें - श्रीनगर NIT शिफ्ट नहीं होगा, 122 एकड़ में बनेगा विशाल कैंपस..छात्रों के लिए अच्छी खबर