उत्तराखंड रुद्रप्रयागSnow fall at kedarnath temple

Video: केदारनाथ धाम में 5 घंटे तक बर्फबारी..देखिए बर्फ में ढके भोलेनाथ का लेटेस्ट वीडियो

आप हैरान होंगे कि इस बर्फबारी के बाद भी निम की टीम लगातार केदारनाथ में काम कर रही है। NIM के ही देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने ये लेटेस्ट वीडियो भेजा है।

उत्तराखंड: Snow fall at kedarnath temple
Image: Snow fall at kedarnath temple (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: पहाड़ों में जमकर बर्फबारी से सर्द हवाएं तेज़ हो गई हैं। पर्यटकों के लिए एक बार फिर से देवभूमि गुलज़ार हो गई है। उधर केदारनाथ धाम में निम की टीम भारी बर्फबारी के बीच भी लगातार काम कर रही है। खबर है कि केदारनाथ धाम में लगातार 5 घंटे तक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी का लेटेस्ट वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं। साथ ही हम एमआईएम यानी नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के उन कर्मठ लोगों को सलाम करते हैं, जो इस भारी बर्फबारी के बीच केदारनाथ पुनर्निमाण कार्य में जुटे हैं। इस वक्त केदारनाथ धाम में तापमान दिन में भी लगभग शून्य है। बताया जा रहा है कि आज केदारनाथ में करीब 5 घंटे तक बर्फबारी हुई है। केदारनाथ के साथ साथ बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री , औली जैसी जगहों पर जमकर बर्फबारी हुई है। इससे पहाड़ों में शीतलहर जबरदस्त तरीके से बह रही है और इसका सीधा असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - पहाड़ों में जमकर बर्फबारी, पर्यटकों से गुलज़ार हुई ये 5 जगहें.. आप भी चले आइए..देखिए
उधर मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे मौसम इसी तरह रहेगा और पहाड़ों में बर्फबारी का दौर लगातार जारी रहेगा। फिलहाल आप भी केदारनाथ का ये दिलकश नज़ारा देखिए।

सब्सक्राइब करें: