उत्तराखंड Trivendra singh rawat meet nitin gadkari

खुशखबरी..ऑलवेदर रोड से जुड़ेगा कोटद्वार-श्रीनगर और हर्बटपुर बड़कोट मार्ग!

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग व जल संसाधन मंत्री नितिन गड़करी से भेंट की। इस मुलाकात में कुछ खास बातें हुईं।

उत्तराखंड: Trivendra singh rawat meet nitin gadkari
Image: Trivendra singh rawat meet nitin gadkari (Source: Social Media)

: उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हरबर्टपुर से बड़कोट और कोटद्वार से श्रीनगर मार्ग को आॅल वेदर रोड़ से जोड़ते हुए चारधाम सड़क परियोजना के मुताबिक करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली से बड़ी संख्या मे आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा 111 किमी लम्बाई के हरबर्टपुर से बड़कोट मार्ग और 137 किमी लम्बाई के कोटद्वार से श्रीनगर मार्ग का उपयोग किया जाता है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दोनों मार्गों को ऑल वेदर रोड़ से जोड़ते हुए चारधाम सड़क परियोजना के अनुरूप किए जाने की आवश्यकता है। साथ ही हरिद्वार में 2021 में होने वाले कुम्भ मेले को देखते हुए गंगा नदी पर कनखल से नीचे जगजीतपुर के निकट 2.5 किमी लम्बाई के 4-लेन सेतु और हरिद्वार में ही 47 किमी लम्बाई की रिंग रोड़ के निर्माण की स्वीकृति देने का भी अनुरोध किया। कहा जा रहा है कि इस वित्तीय वर्ष में केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत 284 करोड़ 11 लाख रूपए के 25 प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - देहरादून में यहां मिल रहे हैं सस्ते घर, कम कीमत में आज ही लीजिए अपना आशियाना
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को बताया कि केंद्रीय जल आयोग की 123 वीं टीएससी में उत्तराखंड की अनेक बाढ़ सुरक्षा योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें सुसवा नदी के किनारे 98 करोड़ रूपए लागत के बाढ़ सुरक्षा कार्य, जाखन नदी पर 33 करोड़ 95 लाख रूपए के बाढ़ सुरक्षा कार्य, सौंग नदी और इसकी सहायिकाओं पर 34 करोड़ 25 लाख रुपये लागत के बाढ़ सुरक्षा कार्य और बिंदाल नदी के 46 करोड़ 42 लाख रूपए के बाढ़ सुरक्षा कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इन कार्यों की भारत सरकार से जल्द वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में इस साल रिकार्ड संख्या में श्रद्धालु उत्तराखण्ड आए। चारधाम यात्रा भारत सरकार की प्राथमिकता में भी है। यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए आॅल वेदर रोड़ पर तेजी से काम चल रहा है। केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गड़करी ने समुचित कार्यवाही किए जाने के प्रति आश्वस्त किया।