हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं और लोग काल के गाल में समा रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड में एक और बस हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा में आयोजित खेल महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए सल्ट विकासखंड एक बस चली थी। बस में कई बच्चे सवार थे। बस संख्या यूके04 पीए-0696 शनिवार सुबह करीब दस बजे सल्ट के मरचूला रोड पर झिमार बाजार के पास सड़क से नीचे पलट गई। बस में सल्ट विकासखंड के अलग अलग स्कूलों की लगभग 25 छात्राएं, एक शिक्षक और पीआरडी जवान समेत 29 लोग सवार थे। जैसे ही बस पलटी तो मौके पर हड़कंप मच गया। बस हादसा बड़ा हो सकता था लेकिन बस सड़क के किनारे एक पेड़ पर अटक गई। वरना सीधे खाई में गिर सकती थी और हादसा बड़ा हो सकता था।
यह भी पढें - उत्तराखंड में नए साल पर दर्दनाक हादसा…एक बच्चे की मौत, 5 लोगों की हालत गंभीर
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने राहत और बचाव का काम किया। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल में प्राथमिक उपचार किया गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 4 छात्राओं को रामनगर रेफर कर दिया गया है। इस दौरान लोगों ने 108 को बुलाया लेकिन वक्त पर सेवा के ना पहुंचने पर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर बस बीच सड़क से उतरकर कैसे पलट गई। बड़ी बात तो ये है कि बस एक पेड़ के सहारे अटकी हुई थी वरना बस खाई में गिर सकती थी। बस दुर्घटना में घायल चार छात्राओं को 108 एम्बुलेंस से रामनगर संयुक्त चिकित्सालय उपचार के लिए लाया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। फिलहाल ये बात तो सच है कि उत्तराखंड में आजकल हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।