उत्तराखंड रुद्रप्रयागShort film on kedarnath

दुनिया देखेगी केदार की सबसे दिलचस्प कहानी, नेशनल जियोग्राफिक पर रिलीज होगी फिल्म

केदारनाथ में यूं तो हर बार चमत्कार ही देखने को मिले। लेकिन एक ऐसा चमत्कार अब दुनिया देखेगी, जिस पर नेशनल जियोग्राफी फिल्म बना रहा है।

उत्तराखंड: Short film on kedarnath
Image: Short film on kedarnath (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ...साल 2013 की आपदा का वो मंजर हर किसी को याद होगा। हर कोई जानता है कि उस दौरान हजारों लाशें केदार आपदा के दौरान जहां-तहां गिरी पड़ी थी। ना जाने कितने लोग काल के गाल में समा गए...कोई नहीं जानता। उस धरती पर अगर कुछ बचा था तो सिर्फ वो मंदिर, जो करोड़ों हिंदुओं के लिए आस्था का प्रतीक है। आपदा के बाद लोगों की आस्था इस धाम पर और भी ज्यादा बढ़ गई थी। वो भी एक चमत्कार ही था और उसके बाद भी चमत्कार ही हुआ। इतनी ऊंचाई पर फिर से मंदिर प्रांगण को तैयार करना, रास्ते तैयार करना, लोगों के लिए सहूलियत तैयार करना, घर तैयार करना..ये सारा काम सदियों में नहीं बल्कि महज 5 सालों में हुआ। धाम में हो रहे काम में तेजी आई है तो वहीं अब यहां हो रहे काम की तस्वीरें दुनियाभर में देखी जा सकेंगी। नेशनल जियोग्राफी चैनल केदारनाथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण काम पर डॉक्यूमेंट्री बनाएगा। कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। नेशनल जियोग्राफिक चैनल केदारनाथ में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों पर लॉन्ग और शॉर्ट फिल्म बनाएगा। जिसके लिए चैनल को डेढ़ करोड़ का बजट देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। ये डॉक्यूमेंट्रीज पांच भाषाओं में तैयार होंगी।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - केदारनाथ धाम में कई फीट तक जमी बर्फ, आप भी देखिए ये लेटेस्ट तस्वीरें
चैनल की तरफ से 44 मिनट की दीर्घ और 10 मिनट की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री बनाई जाएगी। जो कि हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बांग्ला, तमिल और तेलगू भाषा में प्रसारित की जाएंगी। इन डॉक्यूमेंट्रीज का निर्माण आने वाले छह महीनों में किया जाएगा। डॉक्यूमेंट्रीज का प्रसारण नेशनल जियोग्राफिक चैनल के साथ-साथ फॉक्स लाइव इंडिया में भी किया जाएगा।सरकार की तरफ से केदारनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों के प्रमोशन के लिए समय-समय पर कदम उठाए जाते रहे हैं। साल 2013 में आई आपदा के बाद से केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य लगातार जारी हैं। इससे पहले कांग्रेस सरकार ने सूफी गायक कैलाश खेर से केदारनाथ पर डॉक्यूमेंट्री बनवाई थी, वहीं अब प्रदेश सरकार ने इसका जिम्मा नेशनल जियोग्राफी चैनल को सौंप दिया है। डॉक्यूमेंट्री का विषय केदारनाथ धाम में साल 2013 में आई आपदा होगा। इसके बाद किस तरह उत्तराखंड सरकार ने भारत सरकार और दूसरी एजेंसियों की मदद से पुननिर्माण का कार्य किया, यह सब डॉक्यूमेंट्री में देखने को मिलेगा। प्रदेश सरकार पुनर्निर्माण कार्यों के प्रमोशन की जिम्मेदारी नेशनल जियोग्राफी चैनल को सौंपने के बाद दूसरे माध्यमों के जरिए भी प्रमोशन की तैयारी में जुटी है।