उत्तराखंड देहरादूनSnow fall in dhanaulti

Video: धनोल्टी में जमकर हुई बर्फबारी, पर्यटकों के लिए स्वर्ग बनी देवभूमि ..देखिए वीडियो

उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद जबरदस्त ठंड पड़ रही है। उधर धनोल्टी में जमकर बर्फबारी हुई है। हम आपको धनोल्टी के अलग अलग वीडियो भी दिखा रहे हैं।

उत्तराखंड: Snow fall in dhanaulti
Image: Snow fall in dhanaulti (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी एकदम सही साबित हुई है। जगह जगह बर्फबारी से ठंडक बढ़ गई है। उधर पर्यटकों के लिए अच्छी खबर ये है कि धनोल्टी में जमकर बर्फबारी हुई है। इससे होटल मालिकों के चेहरे खिल गए हैं। लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में धनोल्टी का रूख कर रहे हैं। आपको बता दें कि धनोल्टी टूरिस्ट प्लेस है और मसूरी से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस बार यहां सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जिससे वादियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। हम आपको धनोल्टी के कुछ वीडियो भी दिखा रहे हैं, जिससे आपको अंदाजा होगा कि इस वक्त यहां मौसम कैसा है। मौसम विभाग ने कल ही ही उत्तराखंड के पांच जिलों के लिए बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया था। इस वक्त उत्तराखंड के 5 जिलों में जमकर बर्फबारी की खबर है।

ये भी पढ़ें:

आइए अब आपको धनोल्टी का पहला वीडियो दिखाते हैं। बीती रात बर्फबारी के बाद से यहां ठंडक में इज़ाफा हुआ है। हालांकि पर्यटकों के लिए ये जगह स्वर्ग बन गई है। इसके बाद दूसरा वीडियो भी देखिए।

ये भी पढ़ें:


अब हम आपको धनोल्टी का एक और वीडियो दिखा रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से धनोल्टी बर्फ से पट गया है। ये सीजन की पहली बर्फबारी है और आप भी इस बर्फबारी का आनंद उठाइए।

सब्सक्राइब करें: