पौड़ी गढ़वाल: कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, और जोड़ों को जमीन पर आकर मिलना होता है...पौड़ी के रिखणीखाल में रहने वाले 24 साल के अखिलेश बिष्ट भी इस बात पर भरोसा रखते थे और उन्हें उम्मीद थी कि कहीं ना कहीं उनके भाग्य में भी हमसफर का साथ लिखा होगा। पर इसमें एक दिक्कत थी, दरअसल अखिलेश की हाइट केवल साढ़े तीन फीट है, ऐसे में उनके लिए दुल्हन खोजने में परिवारवालों को खूब पापड़ बेलने पड़े। एक वक्त ऐसा भी आया कि लगने लगा कि शायद अखिलेश कुंवारे ही रह जाएंगे, पर बाबा भोलेनाथ ने उनके लिए कुछ बेहतर सोचा था। अखिलेश को दुल्हन भी मिल गई और वो ताड़केश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से विवाह बंधन में बंध गए। अखिलेश की हाइट जहां साढ़े तीन फीट है, वहीं उनकी दुल्हन किरन हाइट में अखिलेश से छह इंच बड़ी है। पर हाइट मिले ना मिले, रंग-रूप मिले ना मिले, दो दिलों का मिलना जरूरी है। और इस इस जोड़े के साथ भी ऐसा ही हुआ।