उत्तराखंड उधमसिंह नगरUTTARAKHAND FIRING ON POLICE TEAM IN NANAKMATTA

उत्तराखंड: वॉन्टेड अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, एसओ और सिपाही घायल

उत्तराखंड पुलिस रामपुर के वांटेड आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गई थी, पर आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी...

उत्तराखंड न्यूज: UTTARAKHAND FIRING ON POLICE TEAM IN NANAKMATTA
Image: UTTARAKHAND FIRING ON POLICE TEAM IN NANAKMATTA (Source: Social Media)

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में गजब हो गया। यहां वांटेड क्रिमिनल को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। हमले में एसओ कमलेश भट्ट के साथ ही सिपाही मनोज घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उधमसिंह नगर के नानकमत्ता के देवकली गांव की बताई जा रही है। खबर के मुताबिक वहां आरोपी गुरबाज सिंह उर्फ मांडू का गांव में रहने वाली एक महिला से झगड़ा हो गया था। गुरबाज रामपुर के थाना मिलम खानम का वांछित आरोपी है। उस पर धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज है। पता चला है कि आरोपी ने रामपुर में एक वन दरोगा पर फायरिंग की थी। इसी मामले में वो फरार चल रहा है। गुरबाज सिंह गदरपुर के कलकत्ती फार्म का रहने वाला है। बुधवार की रात वो देवकली गांव आया हुआ था। जहां उसका एक महिला से झगड़ा हो गया। झगड़ा बढ़ा तो महिला ने मामले की सूचना नानकमत्ता थाने को दे दी। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए एसओ कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एक टीम देवकली गांव पहुंची। पर यहां पुलिस आरोपी को पकड़ पाती, इससे पहले ही गुरबाज सिंह ने पुलिसवालों पर फायरिंग शुरू कर दी। रातभर गांव में गोलियां चलने की आवाज गूंजती रही, जिससे गांव वाले भी डर गए। लगातार हो रही फायरिंग के बीच भी पुलिसकर्मियों ने गजब का हौसला दिखाया और आरोपी गुरबाज सिंह को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - देहरादून: बेटी पैदा हुई तो शौहर ने बीवी को जमकर पीटा, कहा-तलाक, तलाक, तलाक
पुलिस गुरबाज सिंह को गिरफ्तार में सफल रही। मौके से कई हथियार और कारतूस भी मिले हैं। फायरिंग में एसओ कमलेश भट्ट और सिपाही मनोज घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने गुरबाज सिंह को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करने गयी नानकमत्ता पुलिस पर बदमाश द्वारा फायरिंग की गई। जिसमें थाना प्रभारी एवं एक सिपाही...

Posted by ऊधम सिंह नगर पुलिस on Thursday, July 25, 2019