उत्तराखंड देहरादूनcylinder blast in dehradun vikasnagar

देहरादून में सिलेंडर ब्लास्ट..एक ही परिवार के 7 लोग बुरी तरह झुलसे, 6 की हालत गंभीर

देहरादून में जो हुआ, वो किसी के भी साथ हो सकता है, इसलिए गैस लीकेज को कभी इग्नोर ना करें...हादसे की ये तस्वीरें देखिए

उत्तराखंड न्यूज: cylinder blast in dehradun vikasnagar
Image: cylinder blast in dehradun vikasnagar (Source: Social Media)

देहरादून: गैस सिलेंडर की लीकेज को हम अक्सर इग्नोर कर देते हैं, पर ये असावधानी कब काल बन जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। समझ लें कि लीक होता सिलेंडर घर में रखा बम है, जो कभी भी आपके परिवार को तबाह कर सकता है। देहरादून के विकासनगर में रहने वाले एक परिवार के साथ भी ऐसा ही हुआ। यहां घर में रखा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। सिलेंडर में ब्लॉस्ट की वजह से घर में आग लग गई, हादसे में 7 लोग झुलसे हैं, जिनमें से 6 लोगों की हालत बेहद गंभीर है। गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना विकासनगर के सैय्यद रोड की है, जहां मंगलवार सुबह हुए भीषण हादसे से पूरा मोहल्ला सहम गया। मोहल्ले में रहने वाले एक परिवार के घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया। सिलेंडर में हुए ब्लॉस्ट की वजह से घर में आग लग गई। आग लगने की घटना में एक महिला और बच्चों समेत 7 लोग बुरी तरह झुलसे हैं। जिनमें से 6 लोगों की हालत बेहद गंभीर है।

  • रात से लीक हो रहा था सिलेंडर

    cylinder blast in dehradun vikasnagar
    1/ 4

    जिस परिवार के साथ ये हादसा हुआ वो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है। हादसे के वक्त घर में महिला और बच्चे भी मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार घर में रखा सिलेंडर सोमवार रात से ही लीक हो रहा था।

  • सुबह खाना बनाते वक्त ब्लास्ट

    cylinder blast in dehradun vikasnagar
    2/ 4

    परिवार वालों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सुबह परिवार की महिला ने खाना बनाने के लिए गैस जलाने की कोशिश की तो सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली, जिसके बाद सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

  • 7 लोग बुरी तरह झुलसे

    cylinder blast in dehradun vikasnagar
    3/ 4

    हादसे में घर में मौजूद बच्चे और महिला समेत 7 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। सभी को इलाज के लिए लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • 6 की हालत गंभीर

    cylinder blast in dehradun vikasnagar
    4/ 4

    ये खबर एक खबर से ज्यादा चेतावनी हैॊ, उन लोगों के लिए जो कि गैस सिलेंडर में लीकेज को आम बात समझने की भूल करते हैं। इसलिए सिलेंडर की लीकेज को कतई अनदेखा ना करें। सिलेंडर लेते वक्त भी इसे अच्छी तरह चेक करें।