उत्तराखंड देहरादूनBoutique owner woman kamna case in Dehradun

देहरादून के कामना हत्याकांड का में बड़ा खुलासा, पति ही निकला पत्नी का हत्यारा

देहरादून में बुटीक संचालिका कामना अपनों की साजिश का शिकार हुई, पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है...

Kamna murder case: Boutique owner woman kamna case in Dehradun
Image: Boutique owner woman kamna case in Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून में 29 अगस्त को मारी गई कामना रोहिल्ला अपनों की साजिश का शिकार हुई। पुलिस ने आखिरकार इस हत्याकांड का खुलासा कर ही दिया है। उसकी हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि पति अशोक ने ही कराई थी। अशोक के कहने पर उसके दोस्त गौरव और दीपक ने कामना रोहिला की हत्या की थी। पुलिस ने अशोक और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। केस की जांच के दौरान पुलिस ने रोहिल्ला परिवार के सभी सदस्यों से लंबी पूछताछ की। इस दौरान महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगीं। आईसीयू वार्ड में भर्ती कामना के पति अशोक से भी पुलिस ने पूछताछ की थी। पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे हैं। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने कहा कि कामना रोहिल्ला हत्याकांड में हमें अहम सुराग मिले हैं। ट्रांसपोर्ट कारोबारी अशोक की पत्नी कामना माता मंदिर रोड पर बुटीक चलाती थी। 29 अगस्त की रात को कामना की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या को सोची समझी साजिश के तहत कामना के पति ने ही अंजाम दिया था। आगे जानिए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून में हाई प्रोफाइल हत्याकांड की जांच करेगी STF, 1000 करोड़ के खेल का हो सकता है खुलासा
पत्नी को मौत के घाट उतारने के लिए पति अशोक ने कई महीनों पहले ही प्लानिंग कर ली थी। इसके लिए उसने अपनी बुआ के बेटे अजय को अपना मोहरा बनाया। बीते साल नवंबर को उसने अपने दोस्तों से रिंकू की हत्या करवा दी थी। दरअसल अशोक जानता था कि अगर वो रिंकू पर आरोप लगाएगा तो वो पुलिस को मिलेगा ही नहीं। ऐसे में पुलिस उस तक कभी नही पहुंच पाएगी। आपको बता दें कि बुटिक संचालिका कामना रोहिल्ला की 29 अगस्त की रात को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उनके पति अशोक उर्फ कपिल रोहिल्ला को भी पेट में गोली लगी थी। कामना नेहरू कॉलोनी के माता मंदिर रोड के पास रहती थीं। कामना के पति अशोक ने हत्या का आरोप अपने रिश्तेदार रिंकू पर लगाया था। ट्रांसपोर्ट कारोबारी अशोक ने कहा कि 29 अगस्त की रात उसकी बुआ के लड़के रिंकू ने तीन साल की बच्ची के साथ सो रही कामना के सिर से रिवॉल्वर सटाकर उसे गोली मार दी। जैसे ही अशोक मौके पर पहुंचा रिंकू ने उस पर भी फायर झोंक दिया। आखिरकार मामले में पुलिस की तहकीकात अंतिम चरण में पहुंच गई। पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर लिया है