उत्तराखंड रुद्रप्रयागSnowfall in badrinath

केदारनाथ में बर्फबारी, माइनस 4 डिग्री पहुंचा तापमान..आप भी देखिए मनमोहक तस्वीरें

केदारनाथ में कल शाम से बर्फबारी जारी है। अभी तक दो फीट तक बर्फ जम चुकी है। यहां माइनस चार डिग्री सेल्सियस पारा बना हुआ है। देखिए खूबसूरत तस्वीरें

उत्तराखंड न्यूज: Snowfall in badrinath
Image: Snowfall in badrinath (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: ये तस्वीरें आज की हैं और सीधे केदारनाथ धाम से आई हैं। हम आपके लिए यानी केदारनाथ धाम के भक्तों के लिए ये खास तस्वीरें लेकर आए हैं। केदारनाथ में जमकर बर्फबारी हो रही है और तापमान माइनस में जा रहा है। इस बीच ये खूबसूरत तस्वीरें यहां की खूबसूरती को बयां कर रही हैं। इन दिनों केदारनाथ धाम के कपाट बंद हैं। कहा जाता है कि यहां 6 महीने पूजा का अधिकार देवताओं को है और 6 महीने मनुष्यों को है। इस वक्त भगवान भोलेनाथ की धरती स्वर्ग के समान लग रही है। ठंड लगातार बढ़ रही है और बर्फबारी ने खूबसूरत रूप धर लिया है। केदारनाथ धाम के अलावा औली में भी बर्फबारी हो रही है। साफ शब्दों में कहें तो पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। आइए अब आप भी केदारनाथ धाम से आज की ताजा तस्वीरें देखिए

  • बर्फ से ढकी भोलेनाथ की धरती

    Snowfall in badrinath
    1/ 4

    तस्वीर में आप देख सकते हैं कि भगवान भोलेनाथ की धरती कितनी खूबसूरत लग रही है।

  • जय केदार बाबा

    Snowfall in badrinath
    2/ 4

    अंदाजन लगभग एक फीट की बर्फबारी साफ बयां कर रही है कि इस सीजन में भी केदारनाथ धाम में जबरदस्त बर्फ गिरेगी।

  • बर्फ से ढका मंदिर

    Snowfall in badrinath
    3/ 4

    मंदिर भी अब बर्फ से ढक रहा है। आम तौर पर सर्दियों में यहां 5 फीट तक बर्फबारी हो जाती है।

  • कल से लगातार बर्फबारी

    Snowfall in badrinath
    4/ 4

    केदारनाथ में कल शाम से बर्फबारी जारी है। अभी तक दो फीट तक बर्फ जम चुकी है। यहां माइनस चार डिग्री सेल्सियस पारा बना हुआ है।