उत्तराखंड नैनीतालManish pandey ashrita shetty marriage with pahadi tradition

पहाड़ के मनीष पांडे की दुल्हन बनीं एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी, कुलदेवता का आशीर्वाद लेने गांव आएंगे

क्रिकेटर मनीष पांडेय और एक्ट्रेस आश्रिता की शादी में कुमाऊंनी संस्कृति के साथ ही दक्षिण भारतीय रिवाज भी देखने को मिले..

Cricketer manish pandey: Manish pandey ashrita shetty marriage with pahadi tradition
Image: Manish pandey ashrita shetty marriage with pahadi tradition (Source: Social Media)

नैनीताल: क्रिकेटर मनीष पांडेय और एक्ट्रेस आश्रिता शेट्टी मुंबई में विवाह बंधन में बंध गए। शादी की रस्में मुंबई में निभाई गईं। जिसमें कुमाऊंनी संस्कृति के साथ ही दक्षिण भारतीय रिवाज भी देखने को मिले। मनीष और आश्रिता की जोड़ी मनोरंजन और क्रिकेट जगत की नई जोड़ी है। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। मनीष पांडेय उत्तराखंड के नैनीताल के रहने वाले हैं। उनका पैतृक गांव रानीखेत में है। उनकी शादी मुंबई में जरूर हुई, लेकिन वो पहाड़ के रीति-रिवाज निभाना नहीं भूले। मनीष के घरवालों ने आश्रिता को कुमाऊंनी पिछौड़ा भेंट किया था। आश्रिता ने इसी पिछौड़े को ओढ़कर मनीष संग सात फेरे लिए। उत्तराखंड के कुमाऊं में महिलाएं हर शुभ मौके पर पिछौड़ा पहनती हैं। दुल्हन के लिए इसे शुभ माना जाता है। शादी के बाद हर शुभ मौके पर सुहागन महिला को यह पहनकर ही पूजा करनी होती है। आश्रिता ने भी ये परंपरा निभाई। मनीष की शादी में सीमित लोगों को ही निमंत्रण दिया गया था।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के शाश्वत रावत को बधाई..क्रिकेट के लिए 9 साल की उम्र में घर छोड़ा, अब टीम इंडिया में हुआ चयन
शादी में हिस्सा लेने के लिए उत्तराखंड से उनके ममेरे भाई प्रकाश भट्ट मुंबई गए हैं। उन्होंने बताया कि मनीष की शादी को लेकर भिड़ी गांव में खुशी का माहौल है। जल्द ही मनीष गांव आकर अपने कुलदेवता का आशीर्वाद लेंगे। साथ में उनकी पत्नी आश्रिता भी होंगी। मनीष के परिजन बंगलुरू में रहते हैं। मनीष अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का जाना-माना चेहरा हैं, जबकि आश्रिता एक्ट्रेस हैं। आश्रिता पांच से ज्यादा दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मनीष और आश्रिता शेट्टी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिनमें दोनों के बीच खास बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है। आश्रिता अब उत्तराखंड की बहू बन गई हैं। नैनीताल-रानीखेत के लोग क्रिकेटर मनीष के बहू संग गांव लौटने का इंतजार कर रहे हैं।