उत्तराखंड नैनीतालFiring on property dealer in haldwani

उत्तराखंड में खौफनाक वारदात..दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, कई राउंड फायरिंग..देखिए वीडियो

हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो भाईयों के साथ भूप्पी का लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। भूप्पी ने उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया था...देखिए वीडियो

Haldwani: Firing on property dealer in haldwani
Image: Firing on property dealer in haldwani (Source: Social Media)

नैनीताल: उत्तराखंड में अपराधी बेखौफ हैं, दिनदहाड़े लूट और हत्या की वारदातें हो रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही। मामला हल्द्वानी का है, जहां रविवार को दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। हत्या का आरोप दो सगे भाईयों पर लगा है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। घटना सिंधी चौराहे के पास की है। जहां 50 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर भूप्पी अपने साथी रोहित सागर संग बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान एक दुकान के पास उन्हें दो युवकों ने रोक लिया, दोनों युवक भूप्पी और रोहित की पिटाई करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायर किये। आगे देखिए वीडियो

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में मां ने ही कराया अपनी बेटी का अपहरण, वजह जानकर पुलिस के भी उड़े होश
गोली लगने से भूप्पी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोस्त रोहित ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। इसके बाद वहां लोग सड़कों पर उतर आए और आरोपियों को जल्द से जल्द को गिरफ्तार करने की मांग की। बताया जा रहा है कि हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो भाईयों के साथ भूप्पी का लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। भूप्पी ने उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। क्षेत्र के लोग अब आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले 25 मार्च 2019 को भी हल्द्वानी में एक साप्ताहिक अखबार में काम करने वाले मनोज बोरा को दो युवकों ने गोली मार दी थी। गोली मनोज के पैर में लगी थी।

सब्सक्राइब करें: