उत्तराखंड रुद्रप्रयागBird festival at rudraprayag

DM मंगेश ने शुरू किया मंगल अभियान, रुद्रप्रयाग में बर्ड-फेस्टिवल शुरू..यहां जुटेगी दुनिया

चिरबटिया में हुए बर्ड फेस्टिवल में देश के कोने-कोने से आए बर्ड वॉचर्स ने हिस्सा लिया, जानिए आयोजन की खास बातें

Rudraprayag: Bird festival at rudraprayag
Image: Bird festival at rudraprayag (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: नीले आकाश में उड़ते, हवा में अठखेलियां करते परिंदे किसे नहीं लुभाते...इनका अंदाज सबसे जुदा है, तभी तो ये हमारे दिल के सबसे करीब होते हैं। इन्हें निहारना हमें सुकून देता है। अगर आप भी इन्हें करीब से देखना-जानना चाहते हैं तो उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग चले आइये, जहां पक्षियों का अद्भुत संसार बसता है। जो लोग प्रकृति से प्यार करते हैं, उसकी बनाई हर कलाकृति का सम्मान करते हैं, उनके लिए यहां काफी कुछ है। हाल ही में जखोली ब्लॉक के चिरबटिया में दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल का आयोजन हुआ। जिसमें देश के कोने-कोने से पहुंचे बर्ड वॉचर्स ने शिरकत की। बर्ड फेस्टिवल का उद्घाटन डीएम मंगेश घिल्डियाल ने किया। उन्होंने कहा कि चिरबटिया उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। ये क्षेत्र वन संपदा से संपन्न है। जहां पशु-पक्षियों का संसार बसता है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में खौफनाक वारदात, अवैध रिश्तों के कारण दोस्त ने ही दोस्त को मार डाला
डीएम ने कहा कि बर्ड फेस्टिवल जैसे आयोजनों से पर्यावरण को सहेजने के साथ ही पर्यटन को बढ़ाने में मदद मिलेगी। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य प्रकृति, पर्यावरण को सहेजने के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देना है। ताकि पर्यटन से रोजगार के अवसर पैदा हों। बर्ड फेस्टिवल के दौरान चिरबटिया आये बर्ड वॉचर्स को अलग-अलग राज्यों में मिलने वाली पक्षी प्रजातियों के बारे में बताया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिनमें लोक कवियों ने कविता पाठ के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पपेट शो के जरिए पशु-पक्षियों और पर्यावरण संरक्षण का महत्व भी लोगों को बताया गया। बर्ड फेस्टिवल में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए बर्ड वॉचर्स ने शिरकत की। इस दौरान पक्षियों से संबंधित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।