उत्तराखंड देहरादूनMs dhoni enjoy snowfall with jeeva and family in mussoorie

उत्तराखंड में महेन्द्र सिंह धोनी, बेटी जीवा के साथ बर्फ में की जमकर मस्ती..देखिए वीडियो

माही की पत्नी साक्षी धोनी ने इस यादगार ट्रिप की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं...देखिए वीडियो

Mussoorie: Ms dhoni enjoy snowfall with jeeva and family in mussoorie
Image: Ms dhoni enjoy snowfall with jeeva and family in mussoorie (Source: Social Media)

देहरादून: पहाड़ों की रानी मसूरी इन दिनों बर्फ से ढकी है। यहां जन्नत जैसे नजारे दिख रहे हैं, जिन्हें निहारने के लिए पर्यटक दूर-दूर से मसूरी पहुंच रहे हैं। टीम इंडिया के क्रिकेटर्स भी इन दिनों छुट्टियां मना रहे हैं। हार्दिक पंड्या के साथ-साथ ऋषभ पंत के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें हम देख चुके हैं। अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी और उनके परिवार की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार संग मसूरी में छुट्टियां बिता रहे हैं। उनके साथ पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी हैं। तीनों ने मसूरी में हुई बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। मसूरी में माही की नन्ही बेटी जीवा ने एक होटल के बाहर स्नो मैन भी बनाया। पिता-बेटी ने बर्फ में जमकर मस्ती की। साक्षी धोनी ने इस यादगार ट्रिप की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। आगे देखिए वीडियो

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट, मसूरी समेत इन जगहों के लोग सावधान रहें
साक्षी पिछले दो हफ्ते से परिवार संग देहरादून में थीं। इसी बीच मसूरी में बर्फबारी होने लगी। 3 जनवरी को धोनी भी मसूरी पहुंच गए। वो मसूरी के होटल डेब्ल्यू मेरिएट में रुके थे। जहां धोनी ने बेटी जीवा और पत्नी साक्षी संग बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। बाद में धोनी बिकने हाउस गए, जहां उन्होंने जिंजर लेमन चाय की चुस्की ली। आपको बता दें कि इन दिनों मसूरी में पर्यटकों का जमावड़ा लगा है। यहां शुक्रवार से बर्फबारी हो रही है। वीकएंड पर दून, दिल्ली और मेरठ के पर्यटकों ने मसूरी की राह पकड़ ली, जिस वजह से कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। रविवार को कई जगहों से गाड़ियों को वापस लौटाना पड़ा। हालांकि प्रशासन ने जाम और भीड़ से निपटने के लिए बेहतर इंतजाम किए हैं। भीड़ बढ़ने पर कई जगह से पर्यटकों के वाहनों को वापस लौटाया गया, कई पर्यटकों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा गया।

सब्सक्राइब करें: