उत्तराखंड देहरादूनNagar nigam issue auction notice to pacific mall dehradun

बड़ी खबर: कभी भी सील हो सकता है देहरादून का पैसेफिक मॉल, कुर्की का नोटिस जारी

देहरादून का पैसिफिक मॉल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड पर भवन कर में हेराफेरी करने का आरोप है, 4 करोड़ 89 लाख रुपये का जुर्माना वसूलने के लिए नगर निगम पैसिफिक मॉल की चल संपत्तियों को नीलाम करेगा

देहरादून पैसेफिक मॉल: Nagar nigam issue auction notice to pacific mall dehradun
Image: Nagar nigam issue auction notice to pacific mall dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून का पैसिफिक मॉल...कुछ वक्त पहले मॉल प्रबंधन पर भवन कर में हेराफेरी करने का आरोप लगा था। अब खबर है कि पैसिफिक मॉल कभी भी सील हो सकता है। शुक्रवार को नगर निगम प्रशासन ने पैसिफिक प्रबंधन से जुर्माना समेत हाउस टैक्स की 4.49 करोड़ रुपये की वसूली का संशोधित नोटिस जारी किया है। ऐसे में निगम की ओर से जुर्माना वसूलने के लिए पैसिफिक मॉल की नीलामी करने की संभावना है। नगर निगम ने मॉल प्रबंधन पर 4 करोड़, 89 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। नगर निगम ने अब पैसिफिक मॉल से करोड़ों का जुर्माना वसूलने की तैयारी कर ली है। नगर निगम पैसिफिक मॉल की जल्द ही नीलामी करने जा रहा है। 4 करोड़ 89 लाख रुपये का जुर्माना वसूलने के लिए नगर निगम पैसिफिक मॉल की चल संपत्तियों को नीलाम करेगा। कार्रवाई शुरू हो गई है। गुरुवार को नगर निगम ने पैसिफिक मॉल के बाहर एक नोटिस चिपका दिया। जिसमें मॉल से उसकी चल संपत्तियों का ब्योरा मांगा गया है। संपत्तियों के ब्योरे की जानकारी 4 फरवरी तक देनी होगी। ताकि नगर निगम इसे बेचकर जुर्माना वसूल सके। पिछले दिनों पैसिफिक मॉल प्रबंधन ने नगर निगम में 40 लाख रुपए जमा कर दिए हैं। ऐसे में 40 लाख रुपए को घटा करके एक संशोधित चल सम्पत्ति कुर्की का वारंट आज प्रबंधन को जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - ‘उत्तराखंड का माहौल बिगाड़ रहे हैं घुसपैठिये’, CM के बयान के बाद अलर्ट..संदिग्धों पर पैनी नज़र
नगर निगम पहले चल संपत्तियों को बेचकर जुर्माना वसूलेगा। इससे भी पूर्ति नहीं हुई तो अचल संपत्ति बेचने के संबंध में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। पूरा मामला क्या है, ये भी बताते हैं। पैसेफिक मॉल प्रबंधन पर भवन कर में हेराफेरी करने का आरोप है। पिछले महीने नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने दून के 50 बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच में भारी अनियमितताएं पकड़ी थीं। सेल्फ एसेसमेंट में हेरा फेरी मिलने पर 15 प्रतिष्ठानों को निगम ने चार गुना जुर्माने के साथ धनराशि जमा करने का नोटिस दिया था। जिनमें पैसिफिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड भी शामिल है। नगर निगम ने देहरादून का पैसिफिक मॉल प्रबंधन पर 4 करोड़ 89 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। जुर्माने से बचने के लिए मॉल प्रबंधन ने हर जुगत भिड़ाई। हाईकोर्ट में गुहार भी लगाई, पर राहत नहीं मिली। जिसके बाद नगर निगम ने जुर्माना वसूलने की कार्रवाई शुरू कर दी है।