उत्तराखंड नैनीतालBhaskar khulbe appointed as pm narendra modi advisor

उत्तराखंड के लिए गर्व का पल, पूर्व IAS भास्कर बने PM मोदी के सलाहकार

पूर्व आईएएस भास्कर खुल्बे (Bhaskar khulbe pm modi adviser) के जीवन की ऐसी कई बातें हैं जो आपको हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। कॉलेज में टॉपर रहे भास्कर खुल्बे का चयन सेना और आईएफएस में भी हुआ था, लेकिन उन्होंने आईएएस बनना चुना...

Bhaskar khulbe: Bhaskar khulbe appointed as pm narendra modi advisor
Image: Bhaskar khulbe appointed as pm narendra modi advisor (Source: Social Media)

नैनीताल: उत्तराखंड के लाल को केंद्र में अहम जिम्मेदारी मिली है। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी भास्कर खुल्बे को प्रधानमंत्री का सलाहकार नियुक्त (Bhaskar khulbe pm modi adviser) किया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को एक सरकारी आदेश जारी हुआ। जिसमें कहा गया कि सेवानिवृत आईएएस अधिकारियों भास्कर खुल्बे और अमरजीत सिन्हा को प्रधानमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों को 'कैबिनेट की नियुक्ति समिति' (एसीसी) ने सचिव के पद के समान पद पर नियुक्ति की मंजूरी दी। भास्कर खुल्बे साल 1983 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वो पश्चिम बंगाल कैडर से थे। खुल्बे ने पहले भी पीएमओ में अपनी सेवा दी है। शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया कि नियुक्तियों को अनुबंध के आधार पर दो साल की अवधि के लिए किया गया है और यह अगले आदेश के बाद ही बढ़ सकेगा। साथ ही कहा गया है कि सरकार में सचिव स्तर के पुन: नियोजित अधिकारियों के मामले में लागू नियम और शर्तें उन पर लागू होती हैं। फिलहाल नियुक्ति 2 साल के लिए है, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है। चलिए अब आपको पीएम नरेंद्र मोदी के सलाहकार (Bhaskar khulbe pm modi adviser) बनाए गए भास्कर खुल्बे के बारे में और जानकारी देते हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के लिए खुशखबरी, देहरादून से दिल्ली के बीच चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन तेजस
भास्कर खुल्बे उत्तराखंड के नैनीताल में पले बढ़े हैं। बचपन से ही प्रतिभाशाली रहे भास्कर ने साल 1979 में कुमाऊं यूनिवर्सिटी से जूलॉजी में एमएससी की थी। वो अपने बैच के टॉपर रहे। कॉलेज के दिनों में उन्हें नाटकों में अभिनय का शौक भी था। भास्कर एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं, उनका परिवार तल्लीताल में लक्ष्मी कुटीर के पास रहता था। भास्कर का चयन भारतीय सेना में अधिकारी पद के लिए भी हुआ था। उन्होंने 6 महीने तक ट्रेनिंग भी की, लेकिन मेडिकल कारण से उन्हें वापस आना पड़ा। 1982 में उनका चयन इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज के लिए हो गया था। जिसमें वो अखिल भारतीय स्तर पर तीसरे स्थान पर रहे थे। बाद में उनका चयन आईएएस में हुआ। उनका विवाह आईएएस अधिकारी मीता के साथ हुआ। भास्कर खुल्बे अब तक कई महत्वपूर्ण पदो पर सेवाएं दे चुके हैं। पीएम मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान भी वो पीएमओ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे थे। अब केंद्र ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए, उन्हें पीएम का सलाहकार (Bhaskar khulbe pm modi adviser) बनाया है।