उत्तराखंड नैनीतालBhaskar khulbe appointed as pm narendra modi advisor

उत्तराखंड के भास्कर पर PM मोदी को भरोसा, मिली बड़ी ज़िम्मेदारी..जानिए उनके बारे में सब कुछ

नैनीताल से ताल्लुक रखने वाले पूर्व आईएएस अफसर भास्कर खुल्बे (Bhaskar khulbe pm modi adviser) बचपन से ही होनहार थे। अपने कॉलेज में हमेशा टॉपर रहे। सेना और आईएफएस के लिए भी चयनित हुए थे, लेकिन बाद में उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा को चुना...

Bhaskar khulbe: Bhaskar khulbe appointed as pm narendra modi advisor
Image: Bhaskar khulbe appointed as pm narendra modi advisor (Source: Social Media)

नैनीताल: उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल है। उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले पूर्व आईएएस अफसर भास्कर खुल्बे (Bhaskar khulbe pm modi adviser) को केंद्र में अहम जिम्मेदारी मिली है। भास्कर खुल्बे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार नियुक्त हुए हैं। भास्कर खुलबे 1983 बैच के आईएएस अफसर रहे हैं। उनका पहाड़ के छोटे से इलाके से निकलकर केंद्र में अहम जिम्मेदारी निभाने तक का सफर बेहद दिलचस्प रहा है। भास्कर खुल्बे उत्तराखंड के नैनीताल से ताल्लुक रखते हैं। वो यहीं पले बढ़े। मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले खुल्बे का परिवार तल्लीताल में लक्ष्मी कुटीर के पास रहता था। उनके पिता ख्यालीराम खुल्बे कांट्रेक्टर थे। उनके दो भाई नवीन और जीवन बैंक में अधिकारी रहे। भास्कर बचपन से ही खूब होनहार थे। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुमाऊं यूनिवर्सिटी के डीबीएस परिसर में एडमिशन लिया। यहां से साल 1979 में जूलॉजी से एमएससी की। वो अपने बैच के टॉपर थे।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के लिए गर्व का पल, पूर्व IAS भास्कर बने PM मोदी के सलाहकार
कॉलेज के दिनों में भास्कर खूब लोकप्रिय थे। वो बहुत शांत और सौम्य स्वभाव के थे, लेकिन उन्हें अभिनय का शौक भी था। वो कॉलेज के दिनों में नाटकों में अभिनय करते थे। भास्कर खुल्बे का चयन भारतीय सेना में अधिकारी के पद पर हुआ था। उन्होंने 6 महीने तक ट्रेनिंग भी की, लेकिन बाद में मेडिकल कारण से उन्हें वापस आना पड़ा। इसके बाद भास्कर ने जेआरएफ की परीक्षा पास की और पीएचडी शुरू कर दी। साल 1982 में उनका चयन इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज के लिए हो गया था। जिसमें वो ऑल इंडिया लेवल पर तीसरे स्थान पर रहे थे। आईएफएस की ट्रेनिंग के दौरान भी वो पढ़ाई करते रहे और बाद में आईएएस चुने गए। उन्हें पश्चिम बंगाल कैडर मिला, जहां उन्होंने अहम जिम्मेदारियां निभाई। प्रधानमंत्री मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान उन्हें पीएमओ में महत्वपूर्ण पोस्टिंग दी गई थी, जहां वे अब तक कार्यरत थे। केंद्र ने पहाड़ के इस लाल पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से अहम जिम्मेदारी दी है, वो पीएम मोदी के सलाहकार (Bhaskar khulbe pm modi adviser) नियुक्त किए गए हैं। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से उन्हें नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।