उत्तराखंड अल्मोड़ाmero lehenga kumaoni song hit on social media

उत्तराखंड में बड़ा रिकॉर्ड बना रहा है ये पहाड़ी गीत, 4 महीने में 1 करोड़ लोगों ने देखा..आप भी देखिए

अब तक आपने पंजाबी गीत ‘लहंगा’ सुना और देखा होगा, लेकिन पहाड़ी ‘मेरो लहंगा-2’ (mero lehenga kumaoni song) गीत इसे भी टक्कर देता महसूस होता है। गीत को अपनी आवाज से सजाया है इंदर आर्या और ज्योति आर्या ने। दोनों बहुत अच्छा गाते हैं...

mero lehenga kumaoni song: mero lehenga kumaoni song hit on social media
Image: mero lehenga kumaoni song hit on social media (Source: Social Media)

अल्मोड़ा: अगर आप पहाड़ी हैं तो पहाड़ी गीत आपको भी जरूर पसंद आते होंगे। सोशल मीडिया और यूट्यूब ने पहाड़ के होनहार गायकों को खुला मंच दिया है। ऐसे ही हुनरमंद गायकों में से एक हैं लोक गायक इंदर आर्या। इनका नया गीत सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। गीत का टाइटल है ‘मेरो लहंगा-2’(mero lehenga kumaoni song) । अब तक आपने पंजाबी गीत ‘लहंगा’ सुना और देखा होगा। लेकिन पहाड़ी ‘मेरो लहंगा-2’ गीत इसे भी टक्कर देता महसूस होता है। गीत को अपनी आवाज से सजाया है इंदर आर्या और ज्योति आर्या ने। दोनों बहुत अच्छा गाते हैं। ‘मेरो लहंगा’ में शब्दों, आवाज और संगीत की शानदार जुगलबंदी है। गीत को संगीत से सजाया है अशीम मंगोली ने। एडिटिंग दिनेश पोखरियाल की है। गीत को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस पर कई कवर गीत भी बने हैं, जिन्हें खूब हिट्स मिल रहे हैं। ‘मेरो लहंगा-2’ का प्रीमियर पिछले साल नवंबर में हुआ था। 4 महीने के भीतर इसे एक करोड़ से ज्यादा हिट्स मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड की भावना चुफाल बनी टिक-टॉक सुपरस्टार, 10 लाख हुए फॉलोवर्स..देखिए वीडियो
मेरो लहंगा (mero lehenga kumaoni song) गीत सचमुच कर्णप्रिय और शानदार है। डीजे पर खूब बज रहा है। गीत की बातें बहुत हो चुकीं, चलिए अब आप गीत का वीडियो दिखाते हैं, उम्मीद है आपको जरूर पसंद आएगा।

सब्सक्राइब करें: