उत्तराखंड देहरादूनDEHRADUN POLICE TO DIVIDE IN EAST AND WEST

देहरादून की कानून व्यवस्था सुधरेगी, पूरब और पश्चिम में बंटेगी पुलिस

देहरादून पुलिस व्यवस्था में शहर और देहात की जगह लेंगे एसपी ईस्ट और एसपी वेस्ट। इस बंटवारे से कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगेगी साथ ही साथ क्राइम को कंट्रोल करने में यह बदलाव काफी हद तक कामयाब साबित होगा।

देहरादून पुलिस: DEHRADUN POLICE TO DIVIDE IN EAST AND WEST
Image: DEHRADUN POLICE TO DIVIDE IN EAST AND WEST (Source: Social Media)

देहरादून: खबर है कि प्रशासन देहरादून पुलिस व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। देहरादून में अब शहर और देहात की जगह एसपी ईस्ट और एसपी वेस्ट लेंगे। एसपी ईस्ट कार्यक्षेत्र शहर से ऋषिकेश तक होगा और वहीं दूसरी तरह एसपी वेस्ट का कार्यक्षेत्र शहर से विकासनगर की तरफ होगा। यह बड़ा बदलाव कानून व्यवस्था को एक सन्तुलन प्रदान करने में सहायक होगा। पुलिस कार्यों में भी सन्तुलन बनाने के लिए यह मददगार साबित हो सकता है। इस बंटवारे को सरकार से अनुमति मिल गयी है और एक-दो दिनों में इस व्यवस्था के घोषणा की उम्मीद भी है। देहरादून सिटी क्षेत्र में 10 और देहात क्षेत्र में 11 थाने पड़ते थे। जिसमें देहात क्षेत्र का कार्य काफी मुश्किल माना जाता था। इसमें पछवादून से ऋषिकेश का देहात इलाका शामिल था। इसी व्यवस्था में थोड़ी स्थिरता लाने के लिए पुलिस प्रशासन ने देहरादून में कार्यक्षेत्र में बंटवारे का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। सरकार ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - वाह उत्तराखंड: अब खाइए कोदा से बने मोमो और स्प्रिंग रोल, बेमिसाल है स्वाद..देखिए वीडियो
कहा जा रहा है कि इस बंटवारे से कानून व्यवस्था में काफी मदद मिलेगी। बंटवारे की पहल के अन्तर्गत आधा जनपद एसपी ईस्ट और आधा जनपद एसपी वेस्ट के हिस्से में आएगा। कोतवाली शहर को मध्य में रखकर यह बंटवारा किया गया है। एसपी ईस्ट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र कोतवाली, डालनवाला, रायपुर, पटेलनगर, डोईवाला, रानी पोखरी, नेहरू कॉलोनी, रायवाला और ऋषिकेश होंगे। वहीं दूसरी ओर एसपी वेस्ट को कैंट कोतवाली, प्रेमनगर, वसन्त विहार, सेलाकुई, सहसपुर, विकासनगर, त्यूणी थाने और चकराता सौंपा गया है। मसूरी और राजपुर को लेकर निर्णय होना अभी बाकी है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के पश्चात पुलिस के लिए कार्य आसान हो जाएगा और कानून व्यवस्था में थोड़ा सन्तुलन आएगा। इससे क्राइम के केस भी कम होने की उम्मीदें हैं। सचिव गृह नितेश कुमार झा बताते हैं कि देहरादून जिला पुलिस के कर क्षेत्र में होने वाले बदलाव के प्रस्ताव पर वैचारिक विमर्श चल रहा है। जल्द ही इस पर निर्णय लेने की उम्मीद है।