उत्तराखंड रुद्रप्रयागSeema chauhan become chowki in charge at rudraprayag

ये हैं रुद्रप्रयाग जिले की पहली महिला चौकी इंचार्ज, पुलिस अफसर सीमा चौहान को बधाई

महिला पुलिस अधिकारी सीमा चौहान को तिलवाड़ा चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। उनकी नियुक्ति कई मायनों में खास है। वो रुद्रप्रयाग (rudraprayag) की ऐसी पहली महिला अफसर हैं, जिन्हें चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है...

Rudraprayag news: Seema chauhan become chowki in charge at rudraprayag
Image: Seema chauhan become chowki in charge at rudraprayag (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग (rudraprayag) के तिलवाड़ा चौकी की कमान अब एक महिला पुलिस अफसर संभालेंगी। महिला पुलिस अधिकारी सीमा चौहान को तिलवाड़ा चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। उनकी नियुक्ति कई मायनों में खास है। वो रुद्रप्रयाग की ऐसी पहली महिला अफसर हैं, जिन्हें चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। अब सीमा चौहान तिलवाड़ा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम करेंगी। पुलिस महकमे में किसी महिला एसआई को चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी मिलना छोटी बात नहीं है। कहने को लड़का-लकड़ी एक समान हैं, लेकिन आज भी कार्यक्षेत्रों में महिलाओं को पुरुषों से कमतर आंका जाता है। ऐसा ही एक कार्यक्षेत्र है पुलिस महकमा, जिसमें महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम दिखता है। उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां कम ही दी जाती हैं। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

ऐसे में रुद्रप्रयाग (rudraprayag) एसपी नवनीत सिंह ने इस परिपाटी को तोड़ते हुए सीमा चौहान को चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। हाल ही में एसपी नवनीत सिंह ने रुद्रप्रयाग में थानाध्यक्षों के तबादले किए। जिसमें महिला एसआई को चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दिया जाना सबसे महत्वपूर्ण फैसला रहा। एसआई सीमा चौहान पहले अगस्त्यमुनि थाने में तैनात थीं। उन्हें काम के प्रति समर्पण और ईमानदारी के लिए जाना जाता है। केदारनाथ क्षेत्र में भी वो सक्रिय रूप से कार्यरत रहीं। अब उन्हें तिलवाड़ा चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। उम्मीद है कि वो क्षेत्र में जनता की सुरक्षा के साथ-साथ उनके साथ बेहतर संवाद स्थापित कर सकेंगी। पुलिस महकमे ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस भरोसे को हमेशा कायम रखेंगी। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं...
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: माणा गांव के लड़के का यूट्यूब पर जलवा, 40 लाख लोगों ने देखा ये डांस..आप भी देखिए