उत्तराखंड देहरादूनuttarakhand UKD members join aam aadmi party

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर, UKD नेताओं ने जॉइन की आम आदमी पार्टी

उत्तराखंड क्रांति दल ने उत्तराखंड राज्य की स्थापना के दिन से अबतक उत्तराखंड के विकास के लिए संघर्ष किया है। मगर यूकेडी को उसके ही खास सदस्यों ने आम आदमी पार्टी जॉइन करके एक बड़ा सदमा दे दिया है।

Aam Aadmi Party Uttarakhand: uttarakhand  UKD members join aam aadmi party
Image: uttarakhand UKD members join aam aadmi party (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड क्रांति दल दरअसल काफी पुराना दल है और जिसकी वजह से ही उत्तराखंड राज्य अस्तित्व में आया है। 1994 में वो यूकेडी ही था जिसने उत्तराखंड राज्य को उत्तर प्रदेश से अलग करने की मांग करी थी। वो यूकेडी ही था जिसने गैरसैंण को उत्तराखंड की पूर्णकालिक राजधानी का दर्जा दिलवाने के लिए आंदोलन किया। मगर यूकेडी का राजनैतिक वर्चस्व कुछ सालों से कमज़ोर दिखाई देने लगा है। 2012 विधानसभा में मात्र एक सीट अपने नाम करने वाले उत्तराखंड क्रांति दल को उसी के सदस्यों ने बड़ा सदमा दे दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से खबर है कि बीते गुरुवार को यूकेडी के कई सदस्यों ने उत्तराखंड की आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले कर यूकेडी के लिए बड़ी समस्या पैदा कर दी है। परेशानी ये कि यूकेडी वैसे ही अपने अस्तित्व के लिए जंग लड़ रहा है ऊपर से उसके सदस्यों का दूसरी पार्टी की ओर रुख कर लेना उसके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। यूकेडी का दामन छोड़ने वालों में राजू मौर्या भी शामिल हैं। यूकेडी का प्रमुख चेहरा रहे राजू ने 2017 में हुए चुनाव में देवप्रयाग क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। आगे भी पढ़िए

ये भी पढ़ें:

जुड़े गए नए सदस्यों का आम आदमी पार्टी(उत्तराखंड) ने दिल खोल कर स्वागत किया। दिनेश मोहानिया ने, जो कि दिल्ली के संगम विहार क्षेत्र के विधायक हैं, खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी बहुत प्रचलन में है और बहुत से लोग आम आदमी पार्टी से जुड़कर इसकी और सशक्त बना रहे हैं। दिल्ली में हुए विकास को देखते हुए लोगों ने हमारी पार्टी पर भरोसा किया और लोगों को ये भी पता है कि हमारी पार्टी ने कभी वादों को नहीं अधूरा नहीं छोड़ा है। उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग को गति देना बहुत आवश्यक हो चुका है- मोहानिया ने आगे जोड़ा। हाल ही में आम आदमी उत्तराखंड पार्टी ने सदस्यता अभियान के तहत हेल्पलाइन नम्बर (7669007669) जारी किया है। यह नम्बर केवल उत्तराखंड के लोगों के लिए ही मान्य होगा और इसकी सहायता से इच्छुक लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता हासिल कर सकते हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करी है। अब देखना ये है कि दिल्लीवालों के दिलों में घर करने वाली आम आदमी पार्टी क्या अब उत्तराखंड के लोगों के दिलों में भी जगह बना पाएगी।
यह भी पढ़ें - ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का पहला स्टेशन बनकर तैयार, देखिए शानदार वीडियो