उत्तराखंड देहरादूनCoronavirus Uttarakhand:1800 people arrested in uttarakhand police during lockdown

उत्तराखंड: लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में अब तक 1800 लोग गिरफ्तार

देश मे लॉकडाउन लगने के बाद से उत्तराखंड पुलिस Uttarakhand police प्रशासन ने तकरीबन 1800 लोगों को आदेश का उल्लंघन करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।

Coronavirus Uttarakhand: Coronavirus Uttarakhand:1800 people arrested in uttarakhand police during lockdown
Image: Coronavirus Uttarakhand:1800 people arrested in uttarakhand police during lockdown (Source: Social Media)

देहरादून: कोरोना की वजह से भयंकर स्थितियां बनी हुई हैं। केंद्र सरकार ने 24 मार्च से 21 दिन के लिए देश को लॉकडाउन करने का आदेश जारी किया है। लॉकडाउन की अवधि के दौरान पूरे देश में लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा रखा है। उत्तराखंड में पुलिस (Uttarakhand police) ने लोगों को बेवजह बाहर घूमने से भी मना कर रखा है। लोगों को घर पर रहने के सख़्त आदेश दिए गए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और सभी जिलाधिकारी के सैंकड़ो बार अपील करने के बावजूद भी उत्तराखंड की जनता शायद यह समझ नहीं पा रही है कि कि घर मे कैसे रहा जाता है। उत्तराखंड की सड़कों पर बारम्बार लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन हो रहा है, जो कि चिंता का विषय है। लोग धड़ल्ले से घरों से बाहर निकल रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने कई लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है, कई लोगों के वाहन जब्त करे हैं और काफी चालान भी काटे गए हैं। एक बीच एक न्यूज रिपोर्ट सामने आई है...आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड लॉकडाउन: एक्शन में DM स्वाति, जानकारी छुपाने वाले व्यक्ति पर FIR
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट कहती है कि लॉकडाउन (24 मार्च ) के बाद से उत्तराखंड की पुलिस ने अब तक सरकार के आदेश का उल्लंघन करने के रूप में धारा 188 के अंतर्गत कुल 329 एफआईआर दर्ज की हैं। उत्तराखंड में प्रशासन ने कोरोना से लड़ने और ऐसे लोगों से निपटने के लिए के लिए कमान संभाल ली है। साथ ही पुलिस ने 1795 वाहनों को जब्त किया है और साथ ही साथ 6727 वाहनों का सड़कों पर बेवजह घूमने की वजह से चालान भी काटा है। इस रिपोर्ट के मुताबिक कुल 1800 लोग इसी के चलते गिरफ्तार भी हुए हैं। लॉकडाउन के बाद से पुलिस ने अब तक कुल 29 लाख तक की पेनल्टी फीस जमा कर ली है। टीओआई से बातचीत में डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने कुछ खास बातें बताई हैं। आगे भी पढ़िए जरूरी जानकारियां
यह भी पढ़ें - सावधान उत्तराखंड...सब्जी के ट्रकों में भर-भरकर पहाड़ पहुंच रहे हैं जमाती!

  • 1800 लोगों की गिरफ्तारी

    1800 people arrested in uttarakhand police during lockdown
    1/ 1

    डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार (Uttarakhand police) ने बातचीत के दौरान बताया कि पुलिस प्रशासन उन लोगों के खिलाफ सख्त हो रखा है जो लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं। उन सभी लोगों के ऊपर उचित कार्यवाही भी पुलिस कर रही है।