उत्तराखंड देहरादूनDG Law and Order ashok kumar speaks about good news by police

गौरवशाली खबर...उत्तराखंड पुलिस द्वारा कोरोना मरीजों के लिए दिए जाएंगे 3 करोड़ रुपये

उत्तराखंड पुलिस के डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार (DG Law and Order ashok kumar) ने जो भी जानकारी दी हैं, उसे पढ़कर और ये वीडियो देखकर आपको गर्व होगा।

डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार: DG Law and Order ashok kumar speaks about good news by police
Image: DG Law and Order ashok kumar speaks about good news by police (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस का हर जवान और अफसर अपने एक दिन का वेतन मुख्मंत्री राहत कोष में जमा करेगा। इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस के जितने भी राजपत्रित अधिकारी हैं, वो सीएम राहत कोष में कोरोना पीड़ितों के लिए अपने तीन दिन का वेतन देंगे। डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार (DG Law and Order ashok kumar) ने इस बारे में जानकारी दी है। हम आपको बकायदा वीडियो भी दिखा रहे हैं। डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिये उत्तराखण्ड पुलिस ने लगभग 03 करोड़ रुपए स्वैच्छिक योगदान से माननीय मुख्यंमत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। जिसके अन्तर्गत स्वेच्छा से राजपत्रित अधिकारी 03 दिन एवं अराजपत्रित अधिकारी और कर्मचारी अपना 01 दिन का वेतन देंगे। उत्तराखंड के लिए कोरोना से जंग में इतनी रकम वास्तव में बेहद मददगार साबित हो सकती है। आगे देखिए वीडियो

ये भी पढ़ें:

डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार (DG Law and Order ashok kumar) ने इस बारे में जानकारी दी है। देखिए वीडियो

सब्सक्राइब करें: