उत्तराखंड देहरादूनDehradun sehespur husband and wife suicide

उत्तराखंड से दुखद खबर..पति-पत्नी ने जंगल में की खुदकुशी, पेड़ से लटकी मिली दोनों की लाश

उत्तराखंड में सहसपुर क्षेत्र के टिप्परपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नवविवाहित जोड़े ने जंगल मे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

Dehradun News: Dehradun sehespur husband and wife suicide
Image: Dehradun sehespur husband and wife suicide (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में एक नव दंपत्ति के आत्महत्या का मामला सामने आया है। बता दें कि कोरोना के डर से नव विवाहित जोड़े ने आत्महत्या के रास्ते को चुना। उत्तराखंड में कोरोना का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 42 कोरोना पॉज़िटिव केसों की पुष्टि होने के बाद राज्य में लोगों के बीच डर बैठ गया है। इसी दुर्गम परिस्थितियों के बीच देहरादून के सहसपुर क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। बता दें कि सहसपुर थाने के अंतर्गत आने वाले टिप्पर पुर गांव में एक नव विवाहित जोड़े ने जंगल में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक कुछ दिनों पहले ही अपने गांव वापस लौटा था। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले उन दोनों ने ग्राम प्रधान को अपने परिजनों के नाम सन्देश व्हाट्सएप भी किया था। आगे पढ़िए पूरी खबर

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बेरहम पति ने पत्नी का किया बुरा हाल, दहेज के लिए दरिंदगी की हर हद पार?
जानकारी के मुताबिक की अशोक(22) और रज्जू(18) की शादी महज 3 महीने पहले हुई थी। अशोक पंजाब में नौकरी करता था। शादी के बाद वह नौकरी करने वापस पंजाब चला गया। लॉकडाउन के दौरान कुछ दिनों पहले ही वह अपने गांव टिप्परपुर लौटा मगर कोरोना संक्रमण को देखते हुए गांव में बाहर से आने वाले लोगों का प्रवेश वर्जित था। इसी कारण अशोक को भी उसके गांव में आने नहीं दिया गया। उसके बाद अशोक गांव के 37 लोगों के साथ राहत केंद्र में रह रहा था। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम वहां लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची। परीक्षण करने के दौरान उन्हें पता लगा कि राहत केंद्र में एक आदमी कम है। जब जांच हुई तो अशोक के गायब होने की जानकारी उन्हें मिली। यह भी पता चला कि वह मंगलवार रात से ही राहत केंद्र से गायब हो गया था। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - हद हो गई..उत्तराखंड में सब्जी के ट्रक में स्मैक तस्करी, 3 लाख की स्मैक जब्त
उसके गायब होने से पहले वहां अशोक से मिलने उसकी पत्नी रज्जू भी आई थी। बहुत ढूंढने पर आखिरकार जंगल मे दोनों की लाश पेड़ से लटकती हुई मिली। सूत्रों की मानें तो वे दोनों राहत केंद्र से निकलकर जंगल गए और वहां उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले उन दोनों के द्वारा अपने परिजनों के नाम ग्राम प्रधान को संदेश भी लिखा गया था। सन्देश में लिखा था 'हम अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। हमारी आत्महत्या से कोई दुखी मत होना और हमसे नाराज मत होना।' पति-पत्नी के द्वारा की गई आत्महत्या के बाद से गांव में शोक की लहर छा गयी है और परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है। सीओ विकासनगर वीएस धोनी ने बताया कि यह मामला खुदकुशी का है। हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। दोनों जनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।