उत्तराखंड देहरादूनUtpal kumar singh about bringing back migrant people

उत्तराखंड में अब तक 18156 लोगों को लाया गया..1.75 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड सरकार द्वारा लगातार दूसरे राज्यों से लोगों को लाने की कोशिशें जारी हैं। इसी कड़ी में हरियाणा और अन्य राज्यों से प्रवासियों को लाया जा रहा है। पढ़िए पूरी डिटेल..

Uttarakhand migrants: Utpal kumar singh about bringing back migrant people
Image: Utpal kumar singh about bringing back migrant people (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड सरकार द्वारा दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को लाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। आज उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कुछ जरूरी जानकरियां दीं। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों से उत्तराखण्ड आने के लिए 1,75,880 प्रवासियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 18156 लोगों को लाया जा चुका है। उत्तराखण्ड में फंस गए दूसरे राज्यों के 20 हजार लोगों ने वापस अपने राज्य जाने के लिए पंजीकरण कराया है, इनमें से 4780 को भेज दिया गया है। 03 दिनों में गुड़गांव से 8700 लोगों को लाने के प्लान पर काम किया जा रहा है। अहमदाबाद, सूरत, पुणे के साथ ही केरल से भी प्रवासी लोगों को लाने के लिए ट्रेन के बारे में उत्तराखंड सरकार की रेल मंत्रालय और संबंधित राज्य सरकारों से बात हुई है। कंट्रोल रूम के काॅल सेंटर में 45 हजार से अधिक काॅल रिसीव की गई हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - हरियाणा से उत्तराखंड पहुंचे 4535 लोग..आंखों में चमक और अपनों से मिलने की खुशी
मुख्य सचिव ने उत्तराखंड लौट रहे प्रवासियों को लेकर एक जरूरी जानकारी भी दी है। उन्होंने बताया कि जो प्रवासी उत्तराखण्ड लौट कर आ रहे हैं, राज्य सरकार को उनके रोजगार की भी चिंता है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के निर्देश पर प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को मंजूरी दी गई है। इसमें निर्माण और सेवा क्षेत्र में अपना काम करने के लिए ऋण व अनुदान की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार और भी अनेक योजनाओं पर विचार किया जा रहा है।मुख्य सचिव ने बताया कि 4747 उद्योगों को संचालन के लिए अनुमति दी गई है। इनमें 1 लाख 75 हजार श्रमिकों का नियोजन होगा। इनमें से बहुत सी इकाइयों ने काम शुरू कर दिया है।