उत्तराखंड देहरादून4535 people return to uttarakhand from haryana

हरियाणा से उत्तराखंड पहुंचे 4535 लोग..आंखों में चमक और अपनों से मिलने की खुशी

गुरुवार को हरियाणा में फंसे 4535 प्रवासियों को उत्तराखंड लाया गया। 8 और 9 मई को भी दूसरे राज्यों में फंसे यात्री उत्तराखंड वापस लाए जाएंगे। जो लोग 500 किलोमीटर से ज्यादा दूरी वाले क्षेत्रों में फंसे हैं, उन्हें ट्रेन से लाने की व्यवस्था की जा रही है.

People of Uttarakhand in Haryana: 4535 people return to uttarakhand from haryana
Image: 4535 people return to uttarakhand from haryana (Source: Social Media)

देहरादून: लॉकडॉउन के चलते दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी आंखों में सुकून और दिल में अपनों से मिलने की चाह लिए वापस लौटने लगे हैं। दूसरे राज्यों से प्रवासियों के घर लौटने का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड शासन इस बारे में लगातार अपडेट जारी कर रहा है। गुरुवार को हरियाणा में फंसे 4535 यात्री उत्तराखंड वापस लाए गए। इनमें से तीन हजार से ज्यादा यात्री बसों से उत्तराखंड पहुंचे, जबकि एक हजार से ज्यादा लोग अपने वाहनों से उत्तराखंड लौट आए। इस तरह दूसरे राज्यों से उत्तराखंड पहुंचने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 11445 हो गई है। 8 और 9 मई को भी यात्रियों को उत्तराखंड वापस लाया जाएगा। उत्तराखंड में फंसे लोगों को भी उनके राज्यों में वापस भेजा जा रहा है। त्रिवेंद्र सरकार के प्रयास से यहां फंसे हजारों लोगों में घर पहुंचने की आस जगी है। लोग सरकार को दुआएं दे रहे हैं। उत्तराखंड लौटने के लिए अब तक 170252 लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। वहीं जो लोग उत्तराखंड से दूसरे राज्यों में जाना चाहते हैं, उनमें से 26,765 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - जय हो: उत्तराखंड में 65 साल के बुजुर्ग ने कोरोना को हराया, सिर्फ 6 दिन में जीती बीमारी से जंग
इसके अलावा लॉकडॉउन में उत्तराखंड के भीतर फंसे लोगों को भी उनके गृह जनपदों में भेजा जा रहा है। अब तक उत्तराखंड के भीतर 22052 लोग एक से दूसरे जिले में भेजे जा चुके हैं। अगले तीन दिनों में हरियाणा में फंसे लोगों को उत्तराखंड वापस लाया जाएगा। गुरुवार को हरियाणा से 3000 यात्रियों को 106 बसों से वापस लाया गया, जबकि एक हजार यात्री निजी वाहनों से उत्तराखंड पहुंचे। जिन 170252 लोगों ने उत्तराखंड लौटने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, उनमें 79592 लोग गढ़वाल जाने वाले हैं, जबकि 79137 लोग कुमाऊं जाएंगे। इन सभी यात्रियों को सार्वजनिक वाहनों से इनके गृह जिलों में भेजा जाएगा। इसके अलावा निजी वाहन से आने के लिए गढ़वाल के 7628 लोगों ने आवेदन किया है, जबकि कुमाऊं जाने के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 4895 है। इन सभी को वापस लाया जा रहा है। जो लोग 500 किलोमीटर से ज्यादा दूरी वाले क्षेत्रों में फंसे हैं, उन्हें ट्रेन से लाने की व्यवस्था की जा रही है। हरियाणा से गुरुवार शाम तक 4535 लोगों को उत्तराखंड लाया गया। शुक्रवार को 2282 लोग वापस लाए जाएंगे, इन्हें लाने के लिए 80 बसें भेजी जाएंगी। इसी तरह 9 मई को हरियाणा में फंसे 1863 लोगों को उत्तराखंड वापस लाया जाएगा।