उत्तराखंड रुद्रपुरWoman molested at Rudrapur Quarantine Center

उत्तराखंड से शर्मनाक खबर..क्वारेंटाइन सेंटर में महिला से छेड़छाड़, सिपाही पर लगा आरोप

यह घटना शर्म से पानी-पानी कर देती है। रुद्रपुर के एक क्वारंटाइन सेंटर में सिपाही पर नशे में धुत होकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

Rudrapur Quarantine Center: Woman molested at Rudrapur Quarantine Center
Image: Woman molested at Rudrapur Quarantine Center (Source: Social Media)

रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। रुद्रपुर के किच्छा के सूरजमल कॉलेज में एक क्वारंटाइन सेंटर के अंदर एक पुलिसकर्मी द्वारा महिला के साथ छेड़खानी और मार-पीट का मामला सामने आया है। जिस पुलिसकर्मी को वहां प्रवासियों की सुरक्षा के लिए रखा गया था उसी पुलिसकर्मी पर महिला के साथ अभद्रता, छेड़खानी और मार-पीट का आरोप है। पीड़ित महिला दिल्ली से लौटी थी और रुद्रपुर के क्वारंटाइन सेंटर में अपने पति के साथ रह रही थी। महिला के साथ छेड़खानी और अभद्रता के आरोप में सिपाही को ड्यूटी से बर्खास्त कर दिया गया है। इस बात की पुष्टि एसएसपी बरिंदर जीत सिंह की। उन्होंने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज के साथ-साथ उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। चलिए आपको पूरी घटना की विस्तृत जानकारी देते हैं।जानकारी के अनुसार पुलभट्टा थाना क्षेत्र में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में दिल्ली से लौटे नव दंपति को नियमानुसार क्वारंटाइन कर दिया गया। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 6 साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव, सील हुआ इलाका
ये घटना सोमवार सुबह की है। सिपाही जगदीश नाथ पर नशे में धुत्त होने का आरोप है। इसके बाद बताया गया कि वो नव दंपति के कमरे में पहुंचा। वह महिला को यह कहकर नीचे लाया की महिलाओं के रहने की व्यवस्था नीचे वाले कमरे में गई है। महिला को नीचे ले जाने के बाद सिपाही ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की। आरोप है कि उसने उसके साथ मार-पिटाई भी की। सिपाही का रवैया देखकर सहमी हुई पीड़िता सिपाही के चंगुल से किसी तरह छूट कर अपने पति के पास गई और उसे सारी आपबीती सुनाई। जिसके बाद नव दंपति ने सिपाही द्वारा किए गए इस दुर्व्यवहार की जानकारी पुलिस महकमे और परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। जिला के पुलिस अधिकारी अपनी फोर्स सहित क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे। उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मी जगदीश नाथ को फौरन गिरफ्तार किया। वहीं पीड़ित महिला ने पुलिस में तहरीर दी जिसके आधार पर आरोपी सिपाही के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी सिपाही को उसकी ड्यूटी से भी बर्खास्त कर दिया गया है।