उत्तराखंड देहरादूनSatpal maharaj home sealed

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का घर सील, गेट पर लगा होम क्वारंटाइन का नोटिस

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर को सील कर दिया गया है। इसके अलावा उनके घर पर होम क्वॉरेंटाइन का स्टीकर भी चस्पा कर दिया गया है।

Satpal Maharaj Ghar Seal: Satpal maharaj home sealed
Image: Satpal maharaj home sealed (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर को सील कर दिया गया है। इसके अलावा उनके घर पर होम क्वॉरेंटाइन का स्टीकर भी चस्पा कर दिया गया है। ईटीवी की खबर के मुताबिक कुछ दिन पहले दिल्ली से कुछ लोग कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर आए थे। इस पर सूचना मिलते ही प्रशासन ने निर्देशों के हिसाब से कैबिनेट मंत्री का घर सील कर दिया। बताया गया है कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर दिल्ली से कुछ लोग आए थे। केंद्र की गाइडलाइन के हिसाब से अगर कोई रेड जोन से ग्रीन जोन में आता है या फिर ऑरेंज जोन में आता है तो उसे होम क्वॉरेंटाइन होना पड़ेगा। ऐसे में कैबिनेट मंत्री के घर आए लोगों को प्रशासन द्वारा किया गया है। घर के बाहर होम क्वॉरेंटाइन का स्टिकर भी लगा दिया गया है। यह भी बताया गया है कि घर क्वॉरेंटाइन किए जाने के बाद कैबिनेट मंत्री ने अपना ऑफिस सरकारी आवास में शिफ्ट कर दिया है। इस तरह से वह लोगों से मुलाकात कर सकेंगे। इतना जरूर है कि यह संदेश लोगों के बीच गया है कि आम हो या खास सभी के लिए नियम बराबर है। आगे देखिए उत्तराखंड के अलग अलग जिले में कोरोनावायरस संक्रमण के आंकड़े

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: रेड जोन घोषित हो सकता है ये जिला..यहां बन चुके हैं 13 हॉटस्पॉट
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 400 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 15
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 08
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 11
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 08
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 74
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 28
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 136
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 10
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 17
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 03
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 25
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 50
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 10
प्राइवेट लैब-05