उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Bjp zila prabhari list

उत्तराखंड में BJP के जिला प्रभारियों की घोषणा, 7 मोर्चों के प्रभारी भी तय..देखिए लिस्ट

उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी संगठनों के लिए सभी जिलों के प्रभारी और कुल 7 मोर्चों के लिए प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति तय कर दी है। जानिए किन जिलों में कौन नियुक्त हुआ है।

Bjp zila prabhari uttarakhand: Uttarakhand Bjp zila prabhari list
Image: Uttarakhand Bjp zila prabhari list (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड के कोरोना संकट के बीच आज भाजपा ने सभी जिलों के प्रभारियों को नियुक्त कर दिया है। उत्तराखंड के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी संगठन के लिए उत्तराखंड के सभी जिलों के प्रभारियों को नियुक्त कर दिया है। वहीं 7 मोर्चों के प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी है। हरिद्वार जिले में महामंत्री कुलदीप कुमार की नियुक्ति की गई है। वहीं पौड़ी गढ़वाल का जिम्मा प्रदेश के महामंत्री राजेंद्र भंडारी को दिया गया है। पिथौरागढ़ का प्रभार प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा को सौंपा है। उत्तरकाशी जिले के लिए प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल एवं विनोद सुयाल को प्रभारी नियुक्त किया गया। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए रुद्रप्रयाग जिले के लिए अनिल शाही को चुना गया है। टिहरी जिले का जिम्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल को सौंपा गया। चमोली जिले के प्रभारी रहेंगे विजय कपरवान। वहीं राजधानी दून की जिम्मेदारी अनिल गोयल और कुसुम कंडवाल के कंधो पर है। आगे भी जानिए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून- डिप्रेशन से जूझ रहे शख्स ने की खुदकुशी, सुसाइड लेटर में बताई खुदकुशी की वजह
बागेश्वर जिले का प्रभार सौंपा गया है देवेंद्र ढैला को। अल्मोड़ा जिले की जिम्मेदारी आशीष गुप्ता की है। प्रदेश मंत्री पुष्कर काला को चंपावत जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। उधमसिंह नगर का जिम्मा राजेंद्र बिष्ट को सौंपा गया है वहीं नैनीताल जिले के प्रभारी रहेंगे खिलेंद्र चौधरी। यह तो हुई उत्तराखंड के सभी जिलों में नियुक्त हुए प्रभारियों की जानकारी। चलिए अब जानते हैं कि राज्य में सक्रिय मोर्चों के नेतृत्व की जिम्मेदारी किन-किन लोगों को मिली है। भाजपा महिला मोर्चा के लिए राजेंद्र भंडारी को प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चे का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है कैलाश शर्मा को। युवा मोर्चा का प्रभार कुलदीप कुमार को सौंपा गया है। ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी दी है प्रभारी खिलेंद्र चौधरी को। अल्पसंख्यक मोर्चा संभाल रहे हैं अनिल गोयल। इसी के साथ किसान मोर्चा का प्रभारी बनाया है राजेन्द्र बिष्ट को।