उत्तराखंड देहरादूनSatpal maharaj wife amrita rawat coronavirus

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री की पत्नी कोरोना पॉजिटिव..41 लोग क्वारेंटाइन, इलाके में सीलिंग

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी कोरोनापॉजिटिव पाई गई हैं। 41 लोगों को क्वारेंटाइन किया जा रहा है। इसके अलावा गली सील की जा रही है।

Satpal Maharaj Coronavirus: Satpal maharaj wife amrita rawat coronavirus
Image: Satpal maharaj wife amrita rawat coronavirus (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत की रिपोर्ट कोरोनावायरस पॉजिटिव आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन इसके साथ ही अफरा तफरी भी मच गई है। जागरण की खबर के मुताबिक शुरुआती तौर पर उनके पति सतपाल महाराज के संपर्क में आए 41 लोगों को चिन्हित किया गया है। सभी को क्वारन्टाइन किया जा रहा है। फिलहाल कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनके परिवार के सभी सदस्य घर पर ही क्वॉरेंटाइन है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का दूसरा आवास देहरादून में म्यूनिसिपल रोड पर है। म्यूनिसिपल रोड पर खुलने वाली गली सील की जा रही है। आपको बता दें कि इस घर का दूसरा हिस्सा सकरुलर रोड पर भी खुलता है। हाल ही में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर पर दिल्ली से कुछ लोग आए थे। उन लोगों को सकरुलर रोड की तरफ वाले गेस्ट हाउस में क्वॉरेंटाइन किया गया था। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: खूंखार गुलदार ने गांव वालों पर किया हमला..देखिए रूह कंपा देने वाला वीडियो
आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत की तबीयत 3 दिन पहले खराब हुई थी। उनकी एक निजी लैब में कोरोनावायरस की जांच करवाई गई थी और उसमें वो कोरोना वायरस संक्रमित निकली। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्वजनों ने खुद ही इस बात की पहल की है और संपर्क में आए 41 लोगों की सूची सौंपी है। देहरादून के डीएम डॉ आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि बाकी लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। डीएम डॉ आशीष श्रीवास्तव ने यह जानकारी भी दी है कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर की म्युनिसिपल रोड की गली सील की जा रही है। इसके अलावा डीएम का ये भी कहना है यह भी देखा जाएगा सतपाल महाराज की आवाज में सकरुलर रोड पर किसी की आवाजाही तो नहीं हुई? अगर ऐसा हुआ तो यह भी सील होगी।