उत्तराखंड देहरादूनFormer ias nrip singh napalchyal demand padma award for sonu sood

उत्तराखंड: एक्टर सोनू सूद के लिए पूर्व IAS अफसर ने की पद्म सम्मान की मांग

फिल्म ‘दबंग’ के छेदी सिंह फिल्मी पर्दे पर भले ही विलेन के रूप में दिखे हों, लेकिन कोरोना के खिलाफ जंग में वो हीरो बनकर उभरे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ में इतने शब्द लिखे गए, जिन्हें पन्नों में समेट पाना नामुमकिन है...

sonu sood: Former ias nrip singh napalchyal demand padma award for sonu sood
Image: Former ias nrip singh napalchyal demand padma award for sonu sood (Source: Social Media)

देहरादून: ‘मुसीबत के वक्त में जो साथी बनकर साथ खड़ा है, वही सच्चा हमदर्द है...’ ये शब्द उन हजारों प्रवासी मजदूरों के हैं, जिनके लिए एक्टर सोनू सूद मसीहा बन गए। फिल्म दबंग के छेदी सिंह भले ही फिल्मी पर्दे पर विलेन के रूप में दिखे हों, लेकिन कोरोना के खिलाफ जंग में वो हीरो बनकर उभरे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ में इतने शब्द लिखे गए, जिन्हें पन्नों में समेट पाना नामुमकिन है। कुछ दिन पहले उत्तराखंड के पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उनसे मुलाकात कर सोनू सूद को बधाई दी थी। ट्विटर पर भी उनके काम को सराहा था। यही नहीं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें राजभवन बुलाकर धन्यवाद भी दिया। देशभर से सोनू सूद पर मजदूरों और आम लोगों का आशीर्वाद बरस रहा है। अब उत्तराखंड के एक आईएएस अधिकारी ने एक्टर सोनू सूद को पद्म सम्मान देने की मांग की है। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल..देश के 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की लिस्ट में पहाड़ से दो नाम
ये अधिकारी हैं पूर्व मुख्य सचिव एन. एस. नपलच्याल। अपने फेसबुक पेज पर उन्होंने लिखा ‘आज पूरा देश यह जानना चाहता है कि क्या सोनू सूद को मानव सेवा के लिए पद्म सम्मान नहीं मिलना चाहिए। केवल लाइक से काम नहीं चलेगा’। भई पूर्व मुख्य सचिव की बात में दम तो है, अब देखना ये है कि सरकार उनकी इस मांग पर कब विचार करती है। लॉकडाउन के मुश्किल वक्त में एक्टर सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। अब तक महाराष्ट्र में फंसे हजारों प्रवासी मजदूरों को अपने खर्चे पर उनके घर पहुंचा चुके हैं। सोनू और उनकी टीम की पूरी देश में तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें सच्चा हीरो कह रहे हैं।