उत्तराखंड बागेश्वरBageshwar nirmal bisht missing Iranian ship sinks

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर..पर्शिया की खाड़ी में डूबा जहाज, पहाड़ का नौजवान लापता

28 साल के निर्मल बिष्ट पिछले 8 महीने से ईरान की एक प्राइवेट शिप कंपनी में जॉब कर रहे थे। 4 जून को उनका जहाज डूब गया, तब से निर्मल के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है....

Bageshwar Nirmal Bisht: Bageshwar nirmal bisht missing Iranian ship sinks
Image: Bageshwar nirmal bisht missing Iranian ship sinks (Source: Social Media)

बागेश्वर: बेहतर करियर की तलाश में विदेश गए उत्तराखंडी युवाओं के साथ अनहोनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस वक्त एक बुरी खबर बागेश्वर से आ रही है। बागेश्वर का एक युवक लापता है। बीते 4 जून को पर्शिया की खाड़ी में एक ईरानियन जहाज डूब गया था। इस जहाज पर बागेश्वर का रहने वाला युवक भी सवार था। जहाज के डूबने के बाद युवक भी समुद्र में कहीं लापता हो गया। ये युवक पिछले 8 महीने से इस जहाज पर काम कर रहा था। जब से लाडले के लापता होने की खबर परिजनों को मिली है, तब से वो बेचैन हैं। परिजन अपने लाडले की खबर पाने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। वो भारतीय और ईरान के दूतावासों से संपर्क करने में जुटे हैं, ताकि युवक के बारे में कुछ पता चल सके। लापता युवक का नाम निर्मल बिष्ट है। 28 साल के निर्मल का परिवार भागीरथी इलाके में रहता है। पिछले 8 महीने से निर्मल बिष्ट ईरान की एक प्राइवेट शिप कंपनी में जॉब कर रहे थे। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - अनलॉक-1..उत्तराखंड के 4 जिलों में 52 जगहों पर जारी रहेगी सख्ती, घरों में रहेंगे लोग..देखिए लिस्ट
4 जून को वहां समुद्र में चक्रवात की स्थिति बनी। 5 जून को निर्मल बिष्ट के परिजनों को निर्मल के जहाज के डूबने की दुखद सूचना मिली। बताया गया कि यह जहाज उत्तरी पर्शिया की खाड़ी में किसी निर्माण कार्य से टकराया था, जिससे ये दुर्घटना हुई और जहाज डूब गया। ये जहाज ईरानियन बंदरगाह से कुवैत जाता था। हादसे के वक्त जहाज में 9 लोग सवार थे। जिनमें से 4 को सुरक्षित बचा लिया गया। 5 लोगों के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चला है। दुर्भाग्य से इन पांच लोगों में उत्तराखंड के रहने वाले निर्मल बिष्ट भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद से निर्मल के परिजन परेशान हैं। परिजनों ने उत्तराखंड के जनप्रतिनिधियों से भी मदद की गुहार लगाई है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि निर्मल के साथ के कुछ लोग मिल गए हैं। निर्मल के भी लाइफ जैकेट लेकर समुद्र में कूदने की सूचना मिली है। भगवान करे वो सुरक्षित हो। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस संबंध में ईराक एंबेसी से बातचीत कर रहे हैं। प्राइवेट शिप के एजेंट से भी बात हुई है। निर्मल की कुशलता को लेकर जल्द ही अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है।