उत्तराखंड पिथौरागढ़Pithoragarh 19 years youth died in isolation

पहाड़ में दिल्ली से लौटे 19 साल के युवक की मौत, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था

अपनों से मिलने की उम्मीद में प्रवासी आइसोलेशन-क्वारेंटीन में रहने तक हर नियम का पालन कर रहे हैं। लेकिन इतना कुछ करने के बाद भी दुर्भाग्य से कई प्रवासियों को अपनों के साथ रहना नसीब नहीं हो पा रहा...

Youth dies in Pithoragarh: Pithoragarh 19 years youth died in isolation
Image: Pithoragarh 19 years youth died in isolation (Source: Social Media)

पिथौरागढ़: लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों के उत्तराखंड लौटने का सिलसिला जारी है। अपनों से मिलने की उम्मीद में प्रवासी क्वारेंटीन से लेकर आइसोलेट रहने तक, हर नियम का पालन कर रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य से क्वारेंटीन सेंटर से लेकर घर तक की दूरी तय करने में कई प्रवासियों की पूरी जिंदगी खर्च हो जा रही है। एक ऐसी ही दुखद खबर पिथौरागढ़ से आ रही है। जहां जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 19 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चलिए अब आपको पूरा घटनाक्रम बताते हैं। 15 दिन पहले डीडीहाट में रहने वाला युवक दिल्ली से अपने घर लौटा था।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - पहाड़ में गुलदार ने मचाया कोहराम..गौशाला में घुसकर 80 बकरियों को मार डाला
लॉकडाउन के दौरान परिजन लाडले की सलामती को लेकर परेशान थे। बेटा घर पहुंचा तो उन्होंने भी राहत की सांस ली, लेकिन ये खुशियां ज्यादा दिन तक टिकी नहीं रह सकीं। 3 जून को युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया। जहां उसे आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कराया गया था। मंगलवार की सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। ये सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवक के सैंपल की जांच कराई गई। जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक पीएमएस डॉ. एनएस नबियाल ने बताया कि युवक को किडनी की बीमारी थी। उसका लंबे वक्त से इलाज चल रहा था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। युवक की कोरोना सैंपल जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।