उत्तराखंड चमोलीShaheed Surendra Singh Negi Jammu Kashmir

दुखद: गढ़वाल राइफल का जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

इस वक्त जवान सुरेंद्र सिंह की ड्यूटी जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में थी। दुखद खबर ये है कि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं।

Chamoli News: Shaheed Surendra Singh Negi Jammu Kashmir
Image: Shaheed Surendra Singh Negi Jammu Kashmir (Source: Social Media)

चमोली: सैन्य क्षेत्र में विशेष पहचान रखने वाले उत्तराखंड के जांबाज सपूतों के साथ अनहोनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस वक्त एक दुखद खबर चमोली के कर्णप्रयाग से आ रही है। जहां जम्मू-कश्मीर में तैनात गढ़वाल राइफल्स के एक जवान ऑन ड्यूटी शहीद हो गया। खबर है कि जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जवान का नाम सुरेंद्र सिंह नेगी है। वो आठवीं गढ़वाल राइफल्स का हिस्सा थे। इस वक्त सुरेंद्र सिंह की ड्यूटी जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में थी। रविवार शाम पेट्रोलिंग के बाद वो जैसे ही कमरे पर पहुंचे, उनके सीने में दर्द होने लगा। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन सुरेंद्र बच नहीं सके। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जवान सुरेंद्र सिंह नेगी अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के 4 जिलों में कोरोना ने लगाया शतक..देहरादून में सबसे बुरा हाल
जवान की पत्नी और बच्चे देहरादून में रहते हैं। सुरेंद्र सिंह नेगी का परिवार मूलरूप से चमोली के कोटकंडारा स्थित सुनाली गांव का रहे वाला है। वो साल 2005 में आठवीं गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। सुरेंद्र परिवार में सबसे छोटे थे। उनके 83 वर्षीय बुजुर्ग पिता गोविंद सिंह भी सेना से रिटायर्ड हैं। बड़ा भाई सुलभ भी सेना से रिटायर्ड है। सुरेंद्र का मंझला भाई दुलभ सिंह भी गढ़वाल राइफल्स में कार्यरत है। उनका पूरा परिवार सेना और देशसेवा के लिए समर्पित रहा है। जवान सुरेंद्र सिंह की अकस्मात मौत की खबर से परिवार सदमे में है। क्षेत्र में शोक की लहर है। जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके गांव पहुंचेगा। जहां उन्हें विधि-विधान से अंतिम विदाई दी जाएगी।