उत्तराखंड हल्द्वानीLeopard attack on woman going to Haldwani temple

उत्तराखंड: मंदिर जा रही महिला पर खूंखार तेंदुए का हमला, बेटे की आंखों के सामने मार डाला

मंदिर जा रही एक महिला के ऊपर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से ही ग्रामीणों के बीच तेंदुए का खौफ काफी अधिक बढ़ गया है।

Uttarakhand leopard: Leopard attack on woman going to Haldwani temple
Image: Leopard attack on woman going to Haldwani temple (Source: Social Media)

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों का दबदबा बढ़ता ही जा रहा है। जंगली जानवर लगातार इंसानों के ऊपर जानलेवा हमला कर रहे हैं और उन को मौत के घाट उतार रहे हैं। पहले वह अंधेरा होने पर ही बाहर निकलते थे मगर अब तो वह दिन-दहाड़े हमले पर उतर आए हैं।उत्तराखंड के हल्द्वानी के सोनकोट रानीबाग में भी ऐसा ही कुछ हुआ। मंगलवार सुबह मंदिर जा रही एक महिला के ऊपर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया और उसे जान से मार डाला। महिला के बेटे ने तेंदुए के ऊपर पथराव करके अपनी मां की जान बचाने की कोशिश की मगर उसके बाद भी तेंदुए ने महिला को अपने चंगुल से नहीं रिहा किया। महिला को मौत के घाट उतारने के बाद ही वह वहां से जंगलों की तरफ भागा। घटना के बाद से ही पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीण बेहद डरे हुए हैं और अब बाहर निकलने में भी उनको काफी डर लग रहा है। वहीं वन विभाग को इस घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद उसकी टीम ने नरभक्षी तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के लिए Good News..83 मार्गों पर कल से चलेंगी रोडवेज बसें
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के सोनकोट रानीबाग की निवासी भगवती देवी (58) मंगलवार को सुबह तकरीबन 10:00 बजे भूमियादेव के प्राचीन मंदिर जा रही थी। साथ में उनका बेटा नवीन भी था। घर से तकरीबन 40 मीटर दूर पहुंचते ही वहां पर एक तेंदुआ घात लगाए बैठा हुआ था। उसने मौका देखते ही भगवती देवी के ऊपर हमला बोल दिया। यह देख कर उनके बेटे नवीन थे होश उड़ गए। उसने अपनी मां को बचाने के लिए कई प्रयास किए। यहां तक की उसने तेंदुए के ऊपर लगातार पथराव भी किया मगर उसने भगवती देवी को अपने चंगुल से रिहा नहीं किया। शोर-शराबा होने पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए मगर तब तक भगवती देवी दम तोड़ चुकी थी। इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर वापस भाग गया। घटना के बाद से ही गांव में बुरी तरह कोहराम मचा हुआ है और लोग बेहद डरे हुए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष गौनी ने इस घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी वहां मौके पर पहुंचे और इस नरभक्षी तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजड़ा बिछाया। फिलहाल भगवती देवी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है