उत्तराखंड देहरादूनLockdown Guidelines in Dehradun

देहरादून में 2 दिन का लॉकडाउन..जानिए क्या खुलेगा और क्या नहीं? पढ़िए पूरी गाइडलाइन

राज्य सरकार ने प्रदेश के चार जिलों में हफ्ते के दो दिन लॉकडाउन लगाने के आदेश जारी किए हैं। लॉकडाउन के दौरान देहरादून में कौन सी सेवाएं चालू रहेंगी, किन सेवाओं पर पाबंदी रहेगी...आगे पढ़िए

Dehradun Lockdown Guideline: Lockdown Guidelines in Dehradun
Image: Lockdown Guidelines in Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: प्रदेश के 4 जिलों में आज और कल लॉकडाउन रहेगा। जिन जिलों में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले मिले हैं, वहां शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। इन जिलों में देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल जिला शामिल है। शासन की तरफ से आदेश जारी होने के बाद देहरादून प्रशासन ने भी इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए। लॉकडाउन के दौरान देहरादून में कौन सी सेवाएं चालू रहेंगी, किन सेवाओं पर पाबंदी रहेगी। ये भी जान लें।
1- लॉकडाउन के दौरान देहरादून में दवाओं की दुकानें खुली रहेंगी।
2-पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियां खुली रहेंगी।
3-डेयरी यानी दूध-दही की आपूर्ति करने वाली दुकानों को भी खोलने की अनुमति दी गई है। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बिना पास के दिल्ली से मस्ती मारने आए लड़के, पुलिस से ही उलझ पड़े
4- होम डिलीवरी जारी रहेगी।
5- वैध लाइसेंस वाली मीट-मछली की दुकानें खुली रहेंगी।
6- लॉकडाउन के दौरान दून में फल-सब्जियों की आपूर्ति जारी रहेगी।
7- स्वास्थ्य, पेयजल, नगर निगम, नगर पालिका और विद्युत विभाग के दफ्तर खुले रहेंगे।
8- औद्योगिक इकाईयां खुली रहेंगी।
9- कृषि और निर्माण गतिविधियों में भी छूट दी गई है।
10- होटल भी खुले रहेंगे।
11- बेकरी के संचालन में भी छूट रहेगी।
12- शराब की दुकानों को खुला रखने की अनुमति दी गई है। दुकान पर आने-जाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग रूल का पालन करना होगा।
12-इसके अलावा देहरादून में आज और कल विक्रम, ऑटो, निजी बसें और सिटी बसों का संचालन बंद रहेगा।
13-जो वाहन जरूरी सामान की सप्लाई में लगे हैं, उन्हें भी आवाजाही में छूट दी गई है। आगे भी पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - कोरोना अपडेट: उत्तराखंड के 4 जिलों में 103 इलाके सील, यहां भूल कर भी मत जाना
14- इसके अलावा जिन सेवाओं को लॉकडाउन में जारी रखने की छूट दी गई है, उनसे जुड़े वाहन भी आवाजाही कर सकेंगे।
15-डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। आदेश में कहा गया कि लॉकडाउन का पालन ना करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 4102 हो गया है। देहरादून में कोरोना संक्रमण के 999 केस मिले हैं। जबकि हरिद्वार में ये आंकड़ा 455 है। नैनीताल में 648 और ऊधमसिंहनगर में अब तक 671 केस मिले हैं। संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए राज्य सरकार ने इन चारों जिलों में हफ्ते के दो दिन पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है।