उत्तराखंड नैनीतालGuldar attacked woman watching TV at home nainital news

उत्तराखंड: घर में टीवी देख रही बुजुर्ग महिला पर झपटा गुलदार, गांव में दहशत

पहले गुलदार सिर्फ जंगल के आस-पास के क्षेत्रों में सक्रिय रहते थे, लेकिन अब घनी बस्तियों में दाखिल होकर लोगों पर हमला करने लगे हैं, मामला बेतालघाट का है।

Nainital Doba Village Guldar: Guldar attacked woman watching TV at home nainital news
Image: Guldar attacked woman watching TV at home nainital news (Source: Social Media)

नैनीताल: पहाड़ में गुलदार दहशत का सबब बने हुए हैं। पहले गुलदार जंगल के आस-पास के क्षेत्रों में सक्रिय रहते थे, लेकिन अब घनी बस्तियों में दाखिल होकर लोगों पर हमला करने लगे हैं। मामला नैनीताल का है। जहां बेतालघाट ब्लॉक के डोबा गांव में गुलदार ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सुबह इलाज के लिए सीएचसी गरमपानी लाए। घटना के बाद से गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की। चलिए अब आपको पूरा मामला बताते हैं। घटना सोमवार की है। डोबा गांव में रहने वाली 60 वर्षीय कमला देवी घर में टीवी देख रही थी। घर का दरवाजा खुला था, तभी रात करीब 11 बजे गुलदार घर में दाखिल हो गया। कमला देवी कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। बुजुर्ग महिला शोर मचाने लगी, जिसके बाद गुलदार वहां से भाग गया। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा मरीज, दर्दनाक मौत
गुलदार के हमले से महिला के शरीर पर पंजों के गहरे निशान हो गए। मंगलवार सुबह परिजन महिला को सीएचसी लाए, जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने महिला को घर भेज दिया। डॉक्टरों ने बताया कि बुजुर्ग महिला के दायें पैर में गहरा जख्म था। क्षेत्र में गुलदार के दिखने से लोग डरे हुए हैं। इसी तरह की घटना नैनीताल के रामनगर क्षेत्र में भी हुई है। यहां सुबह की सैर पर निकले दंपती के कुत्ते पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बुधवार को कौशल्या पुरी में रहने वाले त्रिलोक जोशी और मंजू जोशी अपने कुत्ते को लेकर सैर पर निकले थे। तभी घात लगाए गुलदार ने कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते को बचाने की कोशिश में मंजू देवी बुरी तरह घायल हो गईं। दंपती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद तेंदुआ जंगल की तरफ भाग निकला। नैनीताल के अलग-अलग क्षेत्रों में गुलदार की चहलकदमी बढ़ने से लोग डरे हुए हैं। वहीं रेंजर आनंद रावत ने कहा कि एक हफ्ते से क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता बनी हुई है। उन्होंने लोगों के सैर पर ना निकलने और सतर्क रहने की अपील की।