उत्तराखंड देहरादूनGulzar Channiwala New Song thandi thandi

देवभूमि को हरिभूमि का तोहफा, 2 दिन में 65 लाख लोगों ने देखा ये शानदार गीत..आप भी देखिए

हरियाणवी लोकगायक गुलजार को उत्तराखंड कुछ इस कदर भाया कि उन्होंने यहां की खूबसूरती पर एक गीत रच डाला। इस हरियाणवी भाई ने उत्तराखंड की तारीफ में एक गीत गाया है और क्या खूब गाया है। आगे देखें वीडियो

Gulzar Channiwala Uttarakhand: Gulzar Channiwala New Song thandi thandi
Image: Gulzar Channiwala New Song thandi thandi (Source: Social Media)

देहरादून: मनोरम वादियों और ऊंचे-ऊंचे चीड़ के दूर तक फैले पेड़ों से घिरे अपने उत्तराखंड की खूबसूरती की बात ही निराली है। उत्तर भारत में स्थित इस राज्य की नदियां, पहाड़ और खूबसूरत हरियाली देखते ही बनती है। हर साल लाखों श्रद्धालु आध्यात्म के सरोवर में डुबकी लगाने के लिए अपने उत्तराखंड पहुंचते हैं। यहां की प्राकृतिक छटा और खूबसूरती को हर किसी ने अपने-अपने शब्दों में बयां किया है, लेकिन हरियाणा यानी हरिभूमि कहलाने वाले इस राज्य के एक युवा लोकगायक को उत्तराखंड कुछ इस कदर भाया कि उसने उत्तराखंड की तारीफ में एक गीत रच डाला। जिस हरियाणवी लोकगायक की हम बात कर रहे हैं उनका नाम है गुलजार छन्नीवाला। इस हरियाणवी भाई ने उत्तराखंड की तारीफ में एक गीत गाया है और क्या खूब गाया है। गीत आपको जरूर दिखाएंगे, लेकिन उससे पहले गीत के बारे में थोड़ा और जान लेते हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: खाई में गिरी कार..एक व्यक्ति की मौत, एक की हालत नाजुक
यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गीत का टाइटल है ‘ठंडी-ठंडी’। हाल में रिलीज हुए गीत को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। वैसे तो उत्तराखंड हम सबके दिल में बसता है, लेकिन इस गीत का वीडियो देखकर आपको उत्तराखंड से एक बार फिर प्यार हो जाएगा। ‘उत्तराखंड की पहाड़ियों में जी सा लागै सै...’ जैसे ठेठ हरियाणवी शब्दों से सजे इस गीत का वीडियो बेहद शानदार है। इसके जरिए आपको उत्तराखंड का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। वीडियो को शूट किया है शिवा जांगड़ा ने। इनकी मेहनत वीडियो में साफ दिखती है। वैसे तो उत्तराखंड की तारीफ में जितने शब्द कहे जाएं, लिखे जाएं कम हैं। यहां की नैसर्गिक सुंदरता के आगे यूरोप की खूबसूरती भी फेल है। गीत की बातें बहुत हो गईं, चलिए अब आपको गुलजार छन्नीवाला के गाये गीत का वीडियो दिखाते हैं। आगे देखिए

सब्सक्राइब करें: