उत्तराखंड देहरादूनDehradun: Husband going to Dubai leaving wife arrested

उत्तराखंड: पत्नी को छोड़कर दुबई भाग रहा था पति, DIG की तेज नजरों से बच नहीं पाया

बीवी को छोड़ कर दुबई भाग रहे पति को पुलिस ने ऐसा सरप्राइज गिफ्ट दिया, जिसे वो जिंदगी भर याद रखेगा। आगे पढ़िए पूरी खबर

Dehradun News: Dehradun: Husband going to Dubai leaving wife arrested
Image: Dehradun: Husband going to Dubai leaving wife arrested (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून में बीवी को छोड़ कर दुबई भाग रहे पति को पुलिस ने ऐसा सरप्राइज गिफ्ट दिया, जिसे वो जिंदगी भर याद रखेगा। उत्तराखंड पुलिस ने इस शख्स का दुबई का टिकट कैंसल करा दिया। उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ है। पुलिस की एक टीम आरोपी पति को पकड़ने के लिए दिल्ली गई है। इस मामले में पीड़ित पत्नी की फरियाद पर पुलिस ने जिस तत्परता से एक्शन लिया, उसके लिए डीआईजी अरुण मोहन जोशी और उत्तराखंड पुलिस की तारीफ करनी होगी। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं। सोमवार को एक महिला अपनी फरियाद लेकर डीआईजी अरुण मोहन जोशी के पास पहुंची थी। साथ में सालभर का बच्चा भी था। महिला ने डीआईजी को बताया कि साल 2018 में उसकी शादी हरियाणा के सिरसा में रहने वाले जसविंदर के साथ हुई थी। शादी को कुछ ही दिन हुए थे, कि पति और ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 9 सितंबर को पति और ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद महिला देहरादून स्थित मायके आ गई। महिला ने बताया कि उसका पति अब दुबई भागने की फिराक में है। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - अभी अभी: उत्तराखंड में 1540 मरीज कोरोना पॉजिटिव, 9 मौत..35 हजार के पार आंकड़ा
मंगलवार को वो शाम छह बजे नई दिल्ली से दुबई के लिए फ्लाइट पकड़ने वाला है। महिला की शिकायत पर डीआईजी ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी को महिला के ससुराल वालों को काउंसलिंग में बुलाने के निर्देश दिए। पुलिस ने जब महिला के पति से संपर्क किया तो उसका फोन बंद मिला। वहीं ससुराल वालों ने काउंसलिंग में आने से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद महिला की शिकायत पर आरोपी पति और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी पति के पासपोर्ट की डिटेल जुटाई और विदेश भाग रहे शख्स का टिकट कैंसल करा दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हो गई है। एक महिला को इंसाफ दिलाने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने जिस तत्परता से काम किया, वो वाकई काबिले तारीफ है। महिला के परिवार ने भी पुलिस के काम की सराहना की।