उत्तराखंड देहरादूनDehradun Dead body found in home

देहरादून से बड़ी खबर..घर में मिली बुजुर्ग की लाश, बंधे हुए थे हाथ

पुलिस के मुताबिक सुबह 11:00 बजे एक महिला उनके घर पर आई थी और दरवाजा खटखटाया था। जब दरवाजा नहीं खुला तो महिला को कुछ शक हुआ।

Dehradun News: Dehradun Dead body found in home
Image: Dehradun Dead body found in home (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून से एक बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है। यह खबर देहरादून के कांवली रोड क्षेत्र की है। यहां एक घर में बुजुर्ग की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक से घर में जिस बुजुर्ग की लाश मिली है उसका नाम मांगा राम था। उसकी उम्र 85 साल थी। यहां हैरान कर देने वाली बात यह है कि बुजुर्ग के हाथ बंधे हुए थे और वह अपने बिस्तर से नीचे गिरे हुए थे। पुलिस के मुताबिक सुबह 11:00 बजे एक महिला उनके घर पर आई थी और दरवाजा खटखटाया था। जब दरवाजा नहीं खुला तो महिला को कुछ शक हुआ। इसके बाद महिला ने पुलिस को इस बारे में खबर की। मौके पर पुलिस पहुंची तो दरवाजे को तोड़ा गया और इस घटना का पता चला। प्रथम दृष्टया पुलिस इस मामले को हत्या का मामला मानकर चल रही है। मौके पर एसपी सिटी और शहर कोतवाल भी मौजूद रहे। शक के आधार पर फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और इस मामले में आगे जो भी जानकारी होगी हम आप तक जरूर पहुंचाएंगे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में खतरनाक हुआ कोरोना, एक ही दिन में 13 लोगों की मौत..460 पहुंचा आंकड़ा