उत्तराखंड नैनीतालVibhav suicide case update

उत्तराखंड: विभव ने लिखा- ‘दिल को गोली मारूं या दिमाग को’..और खुद को शूट कर लिया

विभव होनहार था, बीटेक कर रहा था। भविष्य में इंजीनियर बनता, लेकिन गुरुवार की रात विभव और उसके परिवार के सारे सपने बिखर गए, पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बता रही है।

Vibhav grafic era news: Vibhav suicide case update
Image: Vibhav suicide case update (Source: Social Media)

नैनीताल: कुमाऊं का खूबसूरत शहर नैनीताल। यहीं के भीमताल में 22 साल का विभव अपने परिवार के साथ रहता था। विभव होनहार था, बीटेक कर रहा था। भविष्य में इंजीनियर बनता, लेकिन विभव और उसके परिवार के सारे सपने गुरुवार की रात बिखर गए। देर रात पौने तीन बजे विभव ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को शूट कर लिया। पुलिस कह रही है कि खुदकुशी की वजह के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, हालांकि इस मामले में अब तक कई नई जानकारियां निकल कर सामने आई हैं। विभव ने खुद को गोली क्यों मारी, इसका राज उसके मोबाइल में छिपा है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। मामले की छानबीन जारी है। बताया जा रहा है कि विभव ने आखिरी बार अपने वॉट्सऐप पर किसी से चैट करते हुए लिखा है कि ‘मैं दिल को शूट करूं या दिमाग को’। थोड़ी देर बाद विभव लिखता है ‘मैंने फैसला लिया है कि मैं दिमाग को शूट करता हूं...’। यही विभव के आखिरी शब्द थे, जिन्हें लिखने के बाद उसने खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - गढ़वाल में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी तेज रफ्तार कार..एक की मौत 4 लोग घायल
पुलिस शुरुआती तौर पर इसे प्रेम प्रसंग का मामला मानकर जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आखिरी बार उसके वॉट्सऐप चैट में जो बातचीत सामने आई है, वो भी इसी बात की तस्दीक करती है। विभव की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। विभव का परिवार मूलरूप से यूपी के इटावा का रहने वाला है। पिता विवेक शर्मा प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ ही अपना गेस्ट हाउस भी चलाते हैं। गुरुवार की रात विभव अपने भाई नमन के साथ एक ही कमरे में सोया था। तभी अचानक गोली चली। गोली की आवाज से नमन चौंक कर उठ गया। उसने देखा कि उसका भाई विभव बगल में लहूलुहान पड़ा है। परिजन विभव को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आस-पास के लोगों ने बताया कि विभव खुशमिजाज लड़का था, उसके इस अप्रत्याशित कदम से हर कोई हैरान है।