उत्तराखंड देहरादूनBJP gives responsibility to Anil Baluni

उत्तराखंड के दो चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, घोषित हुई बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय महामंत्री तीन सह संगठन महामंत्री और 13 राष्ट्रीय मंत्री हैं।

Anil Baluni: BJP gives responsibility to Anil Baluni
Image: BJP gives responsibility to Anil Baluni (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अनिल बलूनी को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की दोहरी जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय महामंत्री तीन सह संगठन महामंत्री और 13 राष्ट्रीय मंत्री हैं। अनिल बलूनी को मीडिया प्रमुख के साथ-साथ मुख्य प्रवक्ता का भी दायित्व दिया गया है। इससे पहले रविशंकर प्रसाद और स्वर्गीय अरुण जेटली ऐसी दोहरी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा खास बात यह है कि अनिल बलूनी के 3 में 8 सांसदों विधायक और तीन पूर्व कैबिनेट मंत्रियों को शामिल किया गया है। अनिल बलूनी को दोहरी जिम्मेदारी मिलने के बाद उत्तराखंड में भी खुशी की लहर है। इसके अलावा उत्तराखंड के महेंद्र पांडेय को केंद्रीय कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून में ट्रैफिक से मिलेगी राहत, यहां बनेंगे दो हाईटेक अंडरपास..रक्षामंत्री करेंगे शिलान्यास