उत्तराखंड देहरादून10 Bollywood Artists from Uttarakhand

उत्तराखंड के ये 10 चेहरे आज बॉलीवुड की जान हैं..कोई सुपरस्टार, तो कोई सुपरहिट सिंगर

देवभूमि में जन्मे कई लोग अब बॉलीवुड के अंदर भी एक्टिंग एवं गायन के क्षेत्र में अपने टैलेंट का जलवा बिखेर रहे हैं और सबका मन मोह रहे हैं।

Sonu Nigam Uttarakhand: 10 Bollywood Artists from Uttarakhand
Image: 10 Bollywood Artists from Uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड के कलाकार अब बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमा रहे हैं। देवभूमि में जन्मे कई लोग अब बॉलीवुड के अंदर भी एक्टिंग एवं गायन के क्षेत्र में अपने टैलेंट का जलवा बिखेर रहे हैं और सबका मन मोह रहे हैं। आज राज्य समीक्षा पर आप ऐसे ही कुछ सेलिब्रिटीज के नाम जानेंगे जो मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं और वे बॉलीवुड के कई जाने-माने सेलेब्रिटियों में से एक हैं..तो चलिए बिना देर किए हुए आपको एक एक चेहरे से रूबरू करवाते हैं...ये वो चेहरे हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यूं समझ लीजिए कि इन चेहरों के बिना बॉलीवुड अधूरा है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - केदारनाथ, यमुनोत्री, नैनीताल, मसूरी तक बनेंगे रोपवे..चंद मिनट में पूरा होगा घंटों का सफर

  • अनुष्का शर्मा

    10 Bollywood Artists from Uttarakhand
    1/ 10

    अनुष्का शर्मा से कौन वाकिफ नहीं होगा। जितनी ही उम्दा वे अभिनेत्री हैं उतनी ही शानदार वे प्रोड्यूसर भी हैं। अनुष्का शर्मा की मां गढ़वाल से हैं और उनके पिता उत्तर प्रदेश से हैं। " रब ने बना दी जोड़ी " से अपने बॉलीवुड में कदम जमाने वाले अनुष्का शर्मा ने पहली सुपरहिट फिल्मों के बाद कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा है। उन्होंने अब तक बॉलीवुड की कई हिट फिल्में दी हैं और वह काफी तेजी से बॉलीवुड में अपनी धाक जमा रही हैं। अनुष्का शर्मा की बातों के अंदर पहाड़ के प्रति प्रेम साफ तौर पर झलकता है और भी कई बार इस बात का जिक्र पब्लिक में भी कर चुकी हैं। अनुष्का शर्मा एक जबरदस्त एक्टर के साथ शानदार प्रोड्यूसर भी हैं और उन्होंने पाताल लोक एवं बुलबुल जैसी कई हिट वेब सीरीज प्रोड्यूस की हैं जो कि भारतीय जनता द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं।

  • सोनू निगम

    10 Bollywood Artists from Uttarakhand
    2/ 10

    सोनू निगम आज के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक हैं। अपने समय में उन्होंने कई हिट गाने गाए हैं जो लोगों द्वारा काफी पसंद किए गए हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि सोनू निगम का भी उत्तराखंड से गहरा नाता है। सोनू निगम बेहद प्रसिद्ध गायक है और उनकी मां भी पौड़ी गढ़वाल से नाता रखती हैं। सोनू निगम ने कई रिएलिटी शो के अंदर इस बात का जिक्र किया है कि उनकी मां गढ़वाली है और सोनू को अपनी भाषा से बेहद लगाव है। सोनू निगम ने कई अलग-अलग भाषाओं में गाने गाए हैं और वे एक कामयाब सिंगर के तौर पर दुनिया के सामने आए हैं।

  • दीपक डोबरियाल

    10 Bollywood Artists from Uttarakhand
    3/ 10

    दीपक डोबरियाल पौड़ी गढ़वाल के सतपुली नामक शांत गांव से नाता रखते हैं। अगर आप फिल्मी चकाचौंध से दूर असली टैलेंट को पहचानना जानते हैं तो हमको यकीन है कि दीपक डोबरियाल आपकी नजरों से नहीं बच पाए होंगे। दीपक डोबरियाल धीरे-धीरे करके बॉलीवुड में अपने कदम जमा रहे हैं और कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में स्पोर्टिंग एक्टर के रूप में दिखाई दिए हैं। क्या आपने तनु वेड्स मनु देखी है? तनु वेड्स मनु सीरीज में पप्पी जी का किरदार निभा रहे दीपक डोबरियाल अब उनके फैंस के फेवरेट बन चुके हैं। दीपक डोबरियाल ने ओमकारा, तनु वेड्स मनु, शौर्य दबंग 2 और अंग्रेजी मीडियम जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिनय किया है और दर्शकों का दिल जीता है। उनको फिल्म फेयर में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए भी नॉमिनेट किया गया है।

  • नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    10 Bollywood Artists from Uttarakhand
    4/ 10

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी को आखिर कौन नहीं जानता है। शुरुआत से ही स्ट्रगलिंग एक्टर रहे नवाज उत्तराखंड के हरिद्वार से नाता रखते हैं। उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार से रसायन विज्ञान में अपनी स्नातक की डिग्री हासिल की। उनका परिवार उत्तराखंड में रहता है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को एक्टर के तौर पर काफी सराहा जाता है और वे कई लोगों के लिए रोल मॉडल भी साबित हुए हैं। नवाज पिछले काफी समय से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और उनको " गैंग्स ऑफ वासेपुर" के बाद लोगों द्वारा काफी अप्रिशिएट किया जा रहा है। यह बेहद कम लोग जानते हैं कि नवाज भी उत्तराखंड से नाता रखते हैं।

  • राघव जुयाल

    10 Bollywood Artists from Uttarakhand
    5/ 10

    राघव जुयाल जिनको सब क्रोकरोच के नाम से जानते हैं एक सफल अभिनेता, नर्तक और टीवी प्रस्तोता हैं। सबको अपनी प्यारी बातों से रिझाने वाले राघव जुयाल कई रिएलिटी शो होस्ट भी कर चुके हैं। डांस के क्षेत्र में अपनी धाक जमाने वाले राघव जुयाल उत्तराखंड समेत पूरे देश में काफी पॉपुलर हैं और एक सफल कोरियोग्राफर भी हैं। राघव देहरादून के मूल निवासी हैं और उनका परिवार देहरादून में रहता है। राघव जुयाल ने डांस इंडिया डांस के सीजन 3 में अपनी एक अलग पहचान बनाई और वे उस उस सीजन के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट रहे। हाल ही में जारी डांस फिल्म स्ट्रीट डांस और उससे पहले सोनाली केबल में भी राघव अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।

  • अर्चना पूरन सिंह

    10 Bollywood Artists from Uttarakhand
    6/ 10

    देश के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो " द कपिल शर्मा शो " में जोर से ठहाके लगाने वाली अर्चना पूरन सिंह को आखिर कौन नहीं जानता। द कपिल शर्मा शो में गेस्ट अपीरियंस दे रहीं अर्चना पूरन सिंह अपने जमाने में एक नामी अभिनेत्री भी रह चुकी हैं। क्या आप जानते हैं कि अर्चना पूरन सिंह भी उत्तराखंड की जमीन में पैदा हुई हैं। अर्चना पूरन सिंह देहरादून कि एक पंजाबी परिवार में पैदा हुई और वे 18 साल की होने पर मुंबई आ गईं। वे कॉमेडी शो " कॉमेडी सर्कस " में बतौर जज भी टेलीविजन पर दिख चुकी हैं।

  • नेहा कक्कड़

    10 Bollywood Artists from Uttarakhand
    7/ 10

    नेहा कक्कड़ इस समय बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे मशहूर गायिका हैं। बेहद कम लोग जानते हैं कि नेहा कक्कड़ का जन्म भी देवभूमि में हुआ है। जी हां, सैकड़ों लोगों को अपनी आवाज का दीवाना बनाने वाली नेहा कक्कड़ का जन्म ऋषिकेश में हुआ और उसके बाद वह दिल्ली चली गईं। उन्होंने 2006 में इंडियन आईडल के सीजन 2 में भाग लिया था। नेहा ने कई सुपरहिट गाने भी गाए हैं और उनके सोशल मीडिया पर मिलियन्स फैन हैं और उनके गानों को सैकड़ों युवाओं द्वारा पसंद किया जाता है। नेहा सोनी पर आने वाले रियलिटी शो इंडियन आईडल की जज भी रह चुकी हैं और इस समय बॉलीवुड पर नेहा कक्कड़ का जादू छा रखा है।

  • प्रसून जोशी

    10 Bollywood Artists from Uttarakhand
    8/ 10

    एक गीतकार एवं लिरिसिस्ट के रूप में बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाने वाले प्रसून जोशी मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उन्होंने अपना बचपन अल्मोड़ा, रामपुर एवं देहरादून ने बिताया। उन्होंने भारतीय फिल्म उद्योग में अपने योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी जीते हैं। क्या आप जानते हैं कि प्रसून जोशी मैककेन वर्ल्डग्रुप इंडिया के मौजूदा सीईओ और चेयरमैन भी हैं। उन्होंने कई सुपर-डुपर हिट फिल्मों के लिए गानों में अपने द्वारा लिखे गए लिरिक्स से जान डाली है और वे गाने भी लोगों द्वारा काफी पसंद किए गए हैं। वे एक मशहूर स्क्रीन्राइटर और कवि भी है। उनको बेस्ट लिरिसिस्ट के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है।

  • जुबिन नौटियाल

    10 Bollywood Artists from Uttarakhand
    9/ 10

    जुबिन का नाम जुबां पर आते ही एक मीठी सी आवाज दिल में घर कर लेती है। मूलरूप से जौनसार के जुबिन ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गीत दिए हैं। उनके गाए पहाड़ी गीतों ने भी अलग ही छाप छोड़ी है।

  • हिमानी शिवपुरी

    10 Bollywood Artists from Uttarakhand
    10/ 10

    हिमानी शिवपुरी को आपने कई टीवी धारावाहिकों में देखा होगा। क्या आप जानते हैं कि हिमानी शिवपुरी भी उत्तराखंड की रहने वाली हैं। जी हां, वह मूल रूप से रुद्रप्रयाग की रहने वाली हैं और उन्होंने अपना अधिकांश बचपन देहरादून में बताया। " क्योंकि सास भी कभी बहू थी" और " कसौटी जिंदगी " जैसे प्रसिद्ध धारावाहिकों में एक अहम हिस्सा रहे हैं और उसके बाद उनकी प्रसिद्धि बढ़ी है। उन्होंने कोयला, कुछ कुछ होता है जैसी फिल्मों में भी काफी अहम भूमिका निभाई है और वे बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा भी रही हैं।