उत्तराखंड अल्मोड़ाSalt mla wife died

उत्तराखंड: विधायक की पत्नी का हार्ट अटैक से निधन..क्षेत्र में पसरा मातम

सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी धर्मा जीना दिल्ली में रहती थीं। मंगलवार को हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया।

Almora news: Salt mla wife died
Image: Salt mla wife died (Source: Social Media)

अल्मोड़ा: एक दुखद खबर अल्मोड़ा से आ रही है। जहां विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी धर्मा जीना का अचानक निधन हो गया। धर्मा जीना 46 साल की थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन वो बच नहीं सकीं। धर्मा जीना के निधन का दुखद समाचार मिलते ही क्षेत्र में मातम पसर गया। क्षेत्रीय संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर शोक जताया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विधायक सुरेंद्र सिंह जीना अल्मोड़ा की सल्ट विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी पत्नी धर्मा जीना दिल्ली में रहती थीं। विधायक के ओएसडी हरिराम आर्य ने बताया कि मंगलवार दोपहर विधायक जीना की पत्नी धर्मा का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 9 अफसरों को नई जिम्मेदारी..जानिए पूरी डिटेल
हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वो बच नहीं सकीं। पत्नी की हालत बिगड़ने से पहले सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना दिल्ली से सल्ट के लिए निकल गए थे। जैसे ही वो रामनगर पहुंचे, परिवार के सदस्यों ने उन्हें फोन किया और बताया कि धर्मा जीना की हालत बिगड़ रही है। पत्नी की तबीयत के बारे में पता चलते ही विधायक जीना रामनगर से वापस दिल्ली लौट गए। वहां पहुंचने पर पत्नी के निधन का दुखद समाचार मिला। धर्मा जीना के निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही तमाम सामाजिक और सियासी संगठनों के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।