उत्तराखंड देहरादूनDhangarh Nalla bridge to be built from November 8

दूर होगी उत्तराखंड की ये परेशानी, सांसद अनिल बलूनी की कोशिश रंग लाई

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के पुरजोर प्रयास के बाद आखिरकार इस पुल के निर्माण को हरी झंडी दिखा दी गई है-

MP Anil Baluni: Dhangarh Nalla bridge to be built from November 8
Image: Dhangarh Nalla bridge to be built from November 8 (Source: Social Media)

देहरादून: गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में रहने वाले लोगों के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। गढ़वाल और कुमाऊं दोनों के बीच अब आवागमन और भी आसान हो जाएगा। आखिरकार गढ़वाल और कुमाऊं के बीच में रामनगर के निकट नेशनल हाईवे एनएच 309 पर स्थित धनगढ़ी पुल का निर्माण आने वाले 8 नवंबर से शुरू हो जाएगा। जी हां, अनिल बलूनी काफी समय इस पुल के निर्माण के लिए प्रयासरत थे। आखिरकार राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का प्रयास सफल हो गया है। गढ़वाल-कुमाऊं के बीच रामनगर के निकट नेशनल हाईवे पर स्थित धनगढ़ी में आने वाले 8 नवंबर से पुल निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इस बात की सूचना राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने स्वयं दी है। बता दें कि इस पुल के निर्माण से रामनगर आने जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और साथ ही बरसात के समय होने वाली समस्याएं भी कम हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून में दुखद हादसा..बेटे के साथ ITBP जवान की मौत, परिवार की खुशियों पर ग्रहण
बता दें कि सांसद अनिल बलूनी काफी लंबे समय से इस पुल के निर्माण के लिए प्रयास कर रहे थे और आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई। रामनगर में धनगढ़ी का नाला राष्ट्रीय राजमार्ग 309 पर स्थित है। बरसात के समय यह नाला विकराल रूप धारण कर लेता है जिससे इसका पानी राजमार्ग की सड़क तक आ जाता है। आपदा के समय इस मार्ग से गुजरने पर काफी रिस्क बना रहता है। आवाजाही करने वाले वाहनों को भी काफी दिक्कत आती है। कुमाऊं से गढ़वाल और गढ़वाल से कुमाऊं जाने वाले लोगों को बड़ी संख्या में इस मार्ग से सफर करना पड़ता है और बरसात में उफान आने से यहां पर कई किलोमीटर लंबा जाम भी लग जाता है। इसी को देखते हुए यहां पर पिछले साल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से यहां पर पुल बनाने का अनुरोध किया था। जिसके बाद जुलाई 2020 में इसके टेंडर जारी किए गए थे। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और अब आने वाले 8 नवंबर से यहां पर पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। धनगढ़ी पल के निर्माण के बाद बरसात के मौसम में रामनगर और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों के बीच में बरसात में भी वाहन बिना किसी रुकावट के आवाजाही कर सकेंगे और जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 30 नवंबर तक जारी रहेगा अनलॉक 5..स्कूल-कॉलेज के लिए भी बदले नियम
इस बात की जानकारी स्वयं सांसद अनिल बलूनी ने सब को दी। उन्होंने फेसबुक पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि एक सुख समाचार साझा करना चाहते हैं। अनिल बलूनी लिखते हैं " मित्रों, मैं आपके साथ एक शुभ समाचार साझा करना चाहता हूँ। मुझे सूचित किया गया है कि बहुप्रतीक्षित धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण का कार्य 8 नवम्बर को शुरू किया जायेगा। पुल निर्माण के शिलान्यास का समाचार मार्ग पर गुजरने वाले नागरिकों के लिए बहुत राहत का विषय है। रामनगर के निकट गढ़वाल और कुमाऊं के मुख्य संपर्क मार्ग में धनगढ़ी नाला बरसात में बहुत विकराल रूप ले लेता है जिसमें हर वर्ष जनहानि के समाचार आते हैं और यातायात बाधित रहता है।" अनिल बलूनी ने फेसबुक पर यह सुखद समाचार साझा करते समय इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का भी आभार व्यक्त किया।