उत्तराखंड देहरादूनPreparation to open college in Uttarakhand

उत्तराखंड में अब कॉलेज खोलने की तैयारी, कैबिनेट में होगा फैसला..जानिए क्या होंगे नियम

जिस तरह चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोलने की शुरुआत हुई, उसी तरह डिग्री कॉलेज भी खोले जाएंगे। पहले चरण में यूजीसी की गाइडलाइन के तहत, सिर्फ प्रैक्टिकल के लिए ही कॉलेज खोले जाएंगे। आगे पढ़िए पूरी खबर

Uttarakhand College Opening: Preparation to open college in Uttarakhand
Image: Preparation to open college in Uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: अनलॉक के तहत प्रदेश में धीरे-धीरे सभी सेवाएं खुलने लगी हैं। पाबंदियों में ढील मिलने के बाद 2 नवंबर को प्रदेश में स्कूल खोलने की शुरुआत भी हो गई। सभी सेवाएं ढर्रे पर लौटने लगी हैं, लेकिन डिग्री कॉलेज कब खुलेंगे, ये सवाल अब भी बरकरार हैं। कॉलेज बंद होने की वजह से छात्र परेशान हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में ऑनलाइन पढ़ाई भी मुश्किल से हो पा रही है। सूत्रों की मानें तो प्रदेश सरकार ने अब कॉलेजों को खोलने का मन बना लिया है। 18 नवंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होनी है। इस बैठक में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया जा सकता है। जिस तरह चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोलने की शुरुआत हुई, उसी तरह डिग्री कॉलेज भी खोले जाएंगे। पहले चरण में यूजीसी की गाइडलाइन के तहत, सिर्फ प्रैक्टिकल के लिए ही कॉलेज खोले जाएंगे। हालांकि इसमें भी एक पेंच फंसा है। सूबे के निजी कॉलेज संचालक सभी कक्षाओं को खोलने की मांग कर रहे हैं। निजी कॉलेज संचालक क्या कह रहे हैं, ये भी जान लें। निजी कॉलेज संचालकों का कहना है कि उनके लिए कॉलेजों को सिर्फ प्रैक्टिकल के लिए खोलना मुश्किल है। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के मिनी स्विट्जरलैंड में भारी बर्फबारी..खूबसूरती देख पर्यटकों के चेहरे खिले
कॉलेजों के ज्यादातर छात्र हॉस्टल में रहते हैं। ऐसे में कम छात्रों के लिए संचालक हॉस्टल खोलने पर सहमत नहीं होंगे। निजी कॉलेज संचालकों ने ये भी कहा कि शिक्षण गतिविधि की शुरुआत कॉलेजों से ही होनी चाहिए थी। लेकिन, सरकार स्कूलों को पहले खोल रही है। अब शिक्षा विभाग का पक्ष भी जान लें। उच्च शिक्षा क्षेत्रीय कार्यालय में संयुक्त निदेशक डॉ. पीके पाठक ने कहा कि यूजीसी की गाइडलाइन में पहले चरण में सिर्फ प्रैक्टिकल वाले छात्रों को ही कॉलेज आने देने की अनुमति दी गई है। इस तरह उत्तराखंड में पहले सिर्फ प्रैक्टिकल वाले छात्रों के लिए ही कॉलेज खोले जाएंगे। बाकी कक्षाओं की पढ़ाई फिलहाल ऑनलाइन ही कराई जाएगी। इस तरह राज्य में 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल खोलने के बाद कॉलेज खोलने की तैयारी है। हालांकि अभी डिग्री कॉलेज सहित बाकी उच्च शिक्षण संस्थान खोलने पर निर्णय नहीं हो पाया है। केंद्र सरकार ने इसका निर्णय राज्य सरकारों पर छोड़ दिया है। 18 नवंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में कॉलेज खोलने को लेकर आखिरी निर्णय लिया जा सकता है।