उत्तराखंड देहरादूनDehradun car trainer molest girl

देहरादून में कार सिखाने वाले की हैवानियत..घर में घुसकर 19 साल की लड़की से किया रेप

देहरादून में गाड़ी सिखाने वाले ट्रेनिंग सेंटर के संचालक ने उसी से गाड़ी सीख रही 19 वर्ष की छात्रा के साथ शारीरिक दुष्कर्म को अंजाम दिया।

Dehradun Crime: Dehradun car trainer molest girl
Image: Dehradun car trainer molest girl (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में शारीरिक दुष्कर्म की घटनाओं में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। यह बेहद गंभीर समस्या है। राज्य में आए दिन लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाओं सामने रही हैं। लड़कियां बलात्कारियों की हवस का लगातार शिकार बन रही हैं। गौर करने वाली बात यह है की अधिकतर बलात्कार के केसों में बलात्कारी पीड़िता को जानने वाले ही निकलते हैं। इसका अर्थ है कि अंजान लोगों से पहले वो लोग लड़कियों के लिए खतरा हैं जिनके बीच में उनका उठना-बैठना है। बलात्कार की ताजी घटना देहरादून जिले के बसंत विहार क्षेत्र से सामने आई है जहां पर घर में अकेली 19 साल की लड़की उसी के जानने वाले एक युवक के हाथों शारीरिक दुष्कर्म का शिकार हो गई है। दुष्कर्म के वक्त पीड़िता घर में अकेली थी और मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने रेप को अंजाम दिया। पुलिस ने गाड़ी सिखाने वाले सेंटर के संचालक को छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून में पहली इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल शुरू..जानिए इसकी हाईटेक खूबियां
देहरादून के बसंत विहार स्थित थाना प्रभारी नत्थी लाल उनियाल के अनुसार वसंत विहार की निवासी 19 वर्ष की छात्रा अपने इलाके में गुरजीत सिंह से गाड़ी चलाना सीख रही थी। आरोपी गुरजीत सिंह का गाड़ी सिखाने का सेंटर है। आरोप है कि बीते गुरुवार को पीड़िता की मां घर से बाहर गई हुई थी और पीड़िता घर में अकेली थी। आरोपी गुरजीत सिंह जबरन छात्रा के घर में घुस गया और डरा धमकाकर छात्रा को शराब लाने के लिए भी कहा।गुरजीत सिंह ने पीड़िता को शराब पिलाकर उसके साथ शारीरिक दुष्कर्म किया और जब छात्रा ने इस बात का विरोध किया तो गुरजीत सिंह ने उसके साथ मारपीट भी की और शारीरिक उत्पीड़न किया। थाना प्रभारी नत्थी लाल उनियाल ने बताया कि घटना के दौरान छात्रा ने विरोध किया और शोर-शराबा किया जिस पर पड़ोस के लोगों ने इस बात की सूचना छात्रा के परिजनों और कंट्रोल रूम को दी।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के कॉलेजों में शीतकालीन अवकाश की तिथि घोषित..जानिए पूरी डिटेल
सूचना मिलने पर आनन-फानन में छात्रा के परिजनों और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस फिलहाल गहराई से जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी का ड्राइविंग सेंटर वैध है या अवैध। घटना के बाद से ही पीड़िता बेहद डरी हुई है। बलात्कारी जब पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था तब पीड़िता ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू किया। आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की मगर तब तक पड़ोसियों को घटना की भनक लग चुकी थी। पड़ोसियों ने जब उनके घर से लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनी तो उन्होंने तुरंत ही बिना देरी किए पीड़िता के परिजनों को और पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस ने छात्रा का प्रेम नगर अस्पताल में मेडिकल कराया है और छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज कराने की भी तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।