उत्तराखंड रुड़कीGroom coronavirus positive in roorkee

उत्तराखंड: घोड़ी चढ़ने से ठीक पहले दूल्हा निकला कोरोना पॉजिटिव..नहीं आई बारात

दूल्हे के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर जैसे ही दुल्हन के परिवार वालों को मिली, वो सन्न रह गए। मंडप सूना पड़ा रह गया। जो मेहमान शादी में आए थे वो भी लौट गए।

Uttarakhand Coronavirus: Groom coronavirus positive in roorkee
Image: Groom coronavirus positive in roorkee (Source: Social Media)

रुड़की: कोरोना संकट के चलते दुनिया पूरी तरह से थम गई है। शादी लायक जोड़ों ने भी कई महीनों तक दिल पर पत्थर रखकर अपनी शादी टाली, लेकिन अब एक बार फिर से फिजाओं में शहनाई की धुन सुनाई देने लगी है। मंडप सज रहे हैं, शादियां भी हो रही हैं, लेकिन हरिद्वार में एक जोड़ा ऐसा भी है, जिसकी शादी होते-होते रह गई। अब इस जोड़े को शादी के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। यहां शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। दूल्हा घोड़ी चढ़ने को तैयार था, लेकिन तभी दूल्हे के कोविड टेस्ट की रिपोर्ट आ गई। जो कि पॉजिटिव थी। इस तरह दूल्हे राजा दुल्हन के घर जाने की बजाय सीधे आइसोलेटेड रूम में पहुंच गए। घटना रुड़की की है। यहां सुभाषनगर में रहने वाली युवती की दिल्ली के रहने वाले युवक से शादी तय हुई थी। दुल्हन और घराती सारी तैयारियां पूरी कर बारात का इंतजार कर रहे थे। 9 दिसंबर को बारात आनी थी। दुल्हन के परिजनों ने शादी के लिए कृष्णानगर का एक बैंक्वेट हॉल बुक किया था। तय दिन पर विवाह की सारी रस्में शुरू हो गईं। घरातियों ने बारात के स्वागत और खानपान की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। यहां तक कि मंडप भी सजाया जा चुका था। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून IMA पासिंग आउट: ऑटो वाले का बेटा बना आर्मी अफसर..कभी फीस जुटाना भी था मुश्किल
तभी शाम करीब 4 बजे दूल्हे के परिजनों का फोन आया। उन्होंने बताया कि दूल्हे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूल्हे को होम आइसोलेट कर दिया है। बताया जा रहा है कि दूल्हे को खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। ऐसे में दूल्हे ने एहतियातन अपना टेस्ट कराया था। जिस वक्त जांच रिपोर्ट आई, उस वक्त बारात दिल्ली से रुड़की के लिए रवाना हो रही थी। रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूल्हे को होम आइसोलेशन में भेज दिया। वहीं जैसे ही दूल्हे के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दुल्हन के परिवार वालों को मिली, वो सन्न रह गए। मंडप सूना पड़ा रह गया। जो मेहमान शादी में आए थे वो भी लौट गए। खाना भी बर्बाद हो गया। वहीं अब दूल्हे के परिजन उसके स्वस्थ होने का इंतजार कर रहे हैं। दूल्हे के स्वस्थ होने के बाद शादी की नई तारीख निकालने की बात कही जा रही है।