उत्तराखंड देहरादूनDehradun IMA Abhishek Singh Gentleman Cadet

देहरादून IMA पासिंग आउट: ऑटो वाले का बेटा बना आर्मी अफसर..कभी फीस जुटाना भी था मुश्किल

अभिषेक जब 5 साल के थे, तब उनकी मां का निधन हो गया। पिता ऑटो चलाकर किसी तरह बेटे को पढ़ाते रहे। अभिषेक सेना में सिपाही के तौर पर भर्ती हुए थे, आज वो अंतिम पग पार कर अफसर बन गए।

Dehradun IMA Passing Out Parade: Dehradun IMA Abhishek Singh Gentleman Cadet
Image: Dehradun IMA Abhishek Singh Gentleman Cadet (Source: Social Media)

देहरादून: कहते हैं जब इरादे बुलंद हों तो कोई भी मुश्किल आपको सफल होने से रोक नहीं सकती। छत्तीसगढ़ के रहने वाले सैन्य अफसर अभिषेक सिंह ने इस बात को सच कर दिखाया है। शनिवार को देहरादून स्थित आईएमए में हुई पासिंग आउट परेड में जिन जेंटलमैन कैडेट्स ने देशसेवा की शपथ ली, उनमें अभिषेक सिंह भी शामिल रहे। अंतिम पग पार करते ही अभिषेक सिंह भारतीय सेना का अभिन्न अंग बन गए। छत्तीसगढ़ के एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक सिंह के अफसर बनने की कहानी बेहद दिलचस्प है। अभिषेक का परिवार भिलाई के खुर्सीपार जोन-2 में रहता है। उनके पिता ऑटो चलाते थे, ऐसे में बचपन में वो स्कूल की फीस भी बमुश्किल दे पाते थे। स्कूल जाने के लिए अभिषेक घर से 5 किलोमीटर दूर साइकिल चलाकर जाते थे। अभिषेक में सेना में भर्ती होने का जुनून था। उनके माता-पिता भी यही चाहते थे। कुछ समय बाद अभिषेक सिपाही के तौर पर आर्मी में भर्ती हो गए। साथ ही अफसर बनने के लिए मेहनत भी करते रहे। आज आखिरकार उनका और उनके माता-पिता का सपना पूरा हो गया, हालांकि बेटे को अफसर बनते देखने के लिए आज उनकी मां साथ में नहीं थीं। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: ट्रैकिंग के दौरान घने जंगल में खो गए दिल्ली के 3 युवक..3 घंटे चला रेस्क्यू
अभिषेक के अफसर बनने से पहले ही उनकी मां का निधन हो गया। अभिषेक के पिता उमेश सिंह ने बताया कि साल 2021 में उन्होंने बतौर सिपाही भारतीय सेना ज्वाइन की। साथ ही अफसर बनने के लिए मेहनत भी करते रहे। अभिषेक का पहली बार में सेलेक्शन नहीं हो पाया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उसके बाद 2017 में कड़ी मेहनत की। फिर इंडियन मिलिट्री एकेडमी में उनका सेलेक्शन हुआ। जब अभिषेक 5 साल के थे, तभी उनकी मां का निधन हो गया था। जिसके बाद पिता ने ही मां का फर्ज भी निभाया। अभिषेक की पत्नी मनीषा सिंह भी पति के अफसर बनने से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। 12 दिसंबर का दिन उनके और अभिषेक के लिए दोहरी खुशी लेकर आया है। आज ही अभिषेक की मैरिज एनिवर्सरी भी है, और इसी दिन वो भारतीय सेना में बतौर अफसर शामिल हुए। ऑफिसर बनने के बाद वो पठानकोट में अपनी सेवाएं देंगे।